गरियाबंदछत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्य

जल संरक्षण की दिशा में जल स्रोत बचाव एवं जल जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश!

जल संरक्षण की दिशा में जल स्रोत बचाव एवं जल जागरूकता अभियान चलाने के दिए निर्देश!

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

गरियाबंद/ कलेक्टर दीपक अग्रवाल ने कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में जल शक्ति अभियान के तहत जिले में किए रहे कार्यों की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने बैठक में जल संरक्षण के लिए विभिन्न विभागों द्वारा किए जा रहे प्रयास एवं कार्य योजनाओं की जानकारी ली। साथ ही केंद्र सरकार द्वारा जल संरक्षण के लिए चलाए जा रहे नारी शक्ति से जल शक्ति अभियान के अंतर्गत किए जा रहे गतिविधियों की भी जानकारी ली।

कार्यपालन अभियंता जल संसाधन विभाग श्री एस के बर्मन ने बैठक में बताया कि जल संरक्षण के लिए जिले में विभिन्न प्रकार की गतिविधियां आयोजित की जा रही है। इसमें महिलाओं की भागीदारी भी सुनिश्चित की जा रही है। गतिविधियों के माध्यम से लोगों को जल बचाने जागरूक किया जा रहा है। कलेक्टर अग्रवाल ने जल स्रोतों के बचाव एवं वाटर लेवल बढ़ाने के लिए विशेष अभियान चलाने के निर्देश अधिकारियों को दिए। साथ ही वर्षा जल बचाव के लिए रेनवाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी शासकीय भवनों में लगाने के निर्देश दिए।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसके अलावा आमजनों को भी अपने घरों में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम लगाने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने जल स्रोतों के नियमित रखरखाव एवं जल बचाव के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस दौरान बैठक में डीएफओ लक्ष्मण सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्रीमती रीता यादव सहित आरईएस, कृषि एवं अन्य विभाग के अधिकारीगण मौजूद रहे।

कलेक्टर ने बैठक में जिले के सभी जल स्रोतों की पोर्टल में ऑनलाइन एंट्री भी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा की पहले जल स्रोत के रूप में उपयोग होने वाले ऐसे संरचनाएं जिसमें अब पानी कम हो गया हो, ऐसे जल संरचनाओं की पहचान कर वाटर रिचार्ज एक्टिविटी संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कम पानी वाले क्षेत्रों खासकर देवभोग क्षेत्र में विशेष कार्य करने के निर्देश दिए। जिससे पानी की कमी वाले इलाकों में राहत मिल सके जी। उन्होंने सभी अधिकारियों को जल संरक्षण के कार्यों को गंभीरता पूर्वक संचालित करने तथा जल जागरुकता अभियान चलाने के निर्देश दिए। केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे जल संचय एक जनभागीदारी अभियान के तहत जिले के सभी जल स्रोत संरचनाओं का ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने इस कार्य को गंभीरता पूर्वक करते हुए समय सीमा में ऑनलाइन एंट्री सुनिश्चित करने के निर्देश दिए

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!