छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

फिर आई कांग्रेस सरकार तो 36 सौ रुपए क्विंटल में खरीदेंगे धान : मंत्री रविंद्र चौबे

रायपुर. छत्तीसगढ़ के किसानों के लिए खुशखबरी है. धान खरीदी को लेकर कैबिनेट मंत्री रविंद्र चौबे ने बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा, देश में सबसे ज्यादा धान की कीमत छत्तीसगढ़ सरकार दे रही है. इस बार किसानों के समर्थन से कांग्रेस 75 पार की सरकार बनाएगी. अगली सरकार के कार्यकाल तक 36 सौ रुपए क्विंटल में धान खरीदा जाएगा.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

बता दें कि छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल ने विधानसभा में किसानों के हित में बड़ी घोषणा करते हुए प्रति एकड़ 15 की बजाय 20 क्विंटल धान की समर्थन मूल्य पर खरीदी करने की घोषणा पहले ही कर चुके हैं.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बायोमेट्रिक सिस्टम से होगी धान खरीदी

समर्थन मूल्य पर होने वाली धान खरीदी में किसी भी तरह की गड़बड़ी को रोकने के लिए इस साल किसानों की पहचान उपरांत धान खरीदी बायोमेट्रिक प्रणाली से की जाएगी. पिछले साल की तुलना में इस साल ज्यादा धान खरीदी की संभावना को देखते हुए धान बेचने आने वाले किसानों का मौके पर ही फिंगर प्रिंट लिया जाएगा, उसके बाद ही धान खरीदी होगी. इसके लिए किसानों से 31 अक्टूबर तक समितियों में अपना आधार नंबर और उनके द्वारा नामित एक अन्य रिश्तेदार का आधार पंजीयन कराने के लिए जिले में यह प्रक्रिया शुरू हो गई है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!