
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
अयोध्या में ‘धन्नीपुर मस्जिद’ का निर्माण दिसंबर 2023 तक होने की उम्मीद: ट्रस्ट
अयोध्या में ‘धन्नीपुर मस्जिद’ का निर्माण दिसंबर 2023 तक होने की उम्मीद: ट्रस्ट
लखनऊ/ उच्चतम न्यायालय के आदेश पर अयोध्या में मुसलमानों को दी गई जमीन पर मस्जिद का निर्माण दिसंबर 2023 तक पूरा होने की उम्मीद है। यह जानकारी मस्जिद निर्माण का कार्य कर रहे ट्रस्ट ने दी।.
मस्जिद का निर्माण करा रहे ‘इंडो इस्लामिक कल्चरल फाउंडेशन ट्रस्ट’ के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। अगर ऐसा हुआ तो यह एक संयोग होगा कि अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण मुकम्मल होने के आसपास ही मस्जिद के ढांचे की तामीर भी पूरी हो जाएगी।.










