ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

3 होटलों में पुलिस ने मारी रेड, आपत्तिजनक हालत में 7 लोग गिरफ्तार, छत से कूदकर की भागने की कोशिश

CRIME NEWS : हरियाणा के झज्जर में पुलिस को अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी। डीएसपी राहुल देव के नेतृत्व में पुलिस ने तीन होटलों पर छापेमारी की. इस दौरान मौके से आपत्तिजनक हालत में मिले लड़के और लड़कियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. पुलिस के डर से छत से कूदकर भागने की भी कोशिश की गई थी, लेकिन पकड़े गए.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

झज्जर के होटल और गेस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों की मिल रही शिकायत पर पुलिस ने तीन जगहों पर रेड डाली. पुलिस को देखकर में रेड से बचने के लिए एक लड़का और लड़की ने छत से कूदकर भागने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो सके. इस दौरान पुलिस ने पांच महिलाओं सहित सात को हिरासत में लिया है.

यह कार्रवाई डीएसपी राहुल देव शर्मा की अगुवाई में की गई थी. पुलिस ने शहर के होटल और गेस्ट हाउस पर एक साथ छापा मारा था. पुलिस को हर रोज होटल और गैस्ट हाउस में अनैतिक कार्यों के होने की शिकायत मिल रही थी. इसी शिकायत पर शहर के होटल और गैस्ट हाउस पर रेड की गई. रेड के दौरान आपत्तिजनक हालात में मिले लड़के और लड़कियों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

होटल की छत पर चढ़कर भागने की कोशिश 

इसी दौरान पुलिस रेड को देखकर एक होटल में मौजूद एक लड़का और लड़की छत पर चढ़ गए. होटल के साथ लगती छत से दूसरी छत पर कूदकर भागने की कोशिश भी की. मगर, इस कोशिश में वे सफल नहीं हुए. इसके बाद पुलिस ने सीढ़ी लगाकर उन्हें पकड़ लिया.

पुलिस की कार्यवाही से होटल संचालकों में भी हडकंप मच गया. डीएसपी राहुल देव ने बताया कि सभी होटलों को चेक किया गया है. सामाजिक तौर पर अनैतिक कार्यों की शिकायत मिली थी, जिसके आधार पर कार्यवाही की गई है.

होटल मालिकों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई- डीएसपी राहुल देव 

सामाजिक गंदगी को दूर करने के लिए पुलिस को शिकायत मिली थी. उसी शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने कई होटलों पर रेड़ की थी. कुछ लोगों को गिरफ्तार किया गया है और होटल मालिकों के खिलाफ भी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!