ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

शिखर धवन की पत्नी को कोर्ट ने लगाई फटकार, अपमानजनक पोस्ट नहीं करने का दिया आदेश

Shikhar Dhawan News :  भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को लेकर दिल्ली की एक अदालत ने अहम फैसला दिया है. धवन ने दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में उनसे अलग रह रहीं पत्नी आयशा मुखर्जी के खिलाफ एक याचिका दाखिल की थी, जिसपर अदालत ने अब अपना फैसला सुनाया है. ओपनर ने पत्नी पर उनका क्रिकेट करियर बर्बाद करने की धमकी देने का आरोप लगाया था

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

कोर्ट ने अब शिखर के हक में एक आदेश दिया है. न्यायालय ने पत्नी आयशा मुखर्जी की ओर से अपमानजनक आरोप लगाए जाने पर रोक लगा दी है. आयशा मुखर्जी अभी शिखर धवन से अलग रह रही हैं और ऑस्ट्रेलिया की नागरिक बनकर वहीं हैं. कोर्ट ने आयशा मुखर्जी को प्रेस या सोशल मीडिया पर शिखर धवन के खिलाफ ऐसी किसी भी प्रकार की अपमानजनक पोस्ट नहीं करने का आदेश दिया है, जिससे क्रिकेटर की छवि खराब हो.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

पटियाला कोर्ट जस्टिस हरीश कुमार ने मामले में फैसला सुनाते हुए कहा कि आयशा मुखर्जी के पास अगर वाकई में शिखर धवन के खिलाफ शिकायतें हैं तो उन्हें संबंधित अथॉरिटी की मदद लेने से नहीं रोक सकते. जस्टिस कुमार ने यह भी साफ किया कि उसे निश्चित तौर पर शिखर के खिलाफ शिकायत को दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ शेयर करने और उचित प्राधिकारी के पास जाने से पूर्व सार्वजनिक करने से रोक सकते हैं.

कोर्ट ने कथित मानहानिकारक और झूठी सामग्री के प्रसार को रोक लगाने का आदेश दिया. अदालत ने साथ ही धवन की पत्नी को बच्चे और उसके पिता के बीच रोजाना 30 मिनट तक वीडियो कॉल की सुविधा देने का भी निर्देश दिया.

शिखर और आयशा ने 2012 में एक दूसरे से शादी की थी और उनका एक बेटा भी है. दोनों अगस्त 2020 से ही एक-दूसरे से अलग रह रहे हैं.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!