Advertisement

अर्जेंटीना के वाईपीएफ अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने पीएम नरेंद्र मोदी को भेंट की मेसी की जर्सी

नई दिल्ली । बेंगलुरु में आयोजित इंडिया एनर्जी वीक के मौके पर अर्जेटीना के YPF के अध्यक्ष पाब्लो गोंजालेज ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रख्यात फुटबॉलर लियोनेल मेसी की जर्सी भेंट की। बता दें कि इंडिया एनर्जी वीक 2023 के उद्घाटन के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को भारत को दुनिया की तीसरी बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने की दिशा में नवीकरणीय ऊर्जा, जैव-ईंधन और हाइड्रोजन का इस्तेमाल बढ़ाने पर जोर दिया।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

प्रधानमंत्री ने यहां तेल और गैस क्षेत्र के दिग्गज उद्योगपतियों के साथ एक बैठक में भारत को टिकाऊ आर्थिक वृद्धि की राह पर ले जाने से संबंधित विचारों और पहल पर चर्चा की। भारत ऊर्जा सप्ताह’ का उद्घाटन करने आए प्रधानमंत्री ने ऊर्जा कारोबार से संबंधित उद्योगपतियों के साथ अलग से एक बैठक की। इसमें अंतरराष्ट्रीय तेल कंपनियों बीपी, एक्सॉनमोबिल और टोटलएनर्जीज के अलावा रॉसनेफ्ट के प्रमुख भी शामिल हुए।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने भारत को हाइड्रोजन उत्पादन के मामले में दुनिया का अग्रणी देश बनाने पर जोर दिया। हाइड्रोजन सबसे स्वच्छ ईंधन माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री के साथ बैठक में तेल कंपनियों की तरफ से तेल एवं गैस क्षेत्र में टैक्स को 70 प्रतिशत से घटाकर 40 प्रतिशत करने की मांग रखी गई। वहीं कुछ उद्योगपतियों ने स्व-प्रमाणन के जरिये कारोबारी सुगमता बढ़ाने पर जोर दिया।

 

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47