छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारते हुए पलटी, एक की मौत; 3 घायल

बिलासपुर। जिले में तेज रफ्तार ने फिर एक युवक की जान ले ली। यहां तेज रफ्तार कार बाइक को टक्कर मारने के बाद पलट गई। हादसे में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं, कार सवार समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हैं, उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसा कोटा थाना क्षेत्र में हुआ है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

जानकारी के अनुसार, कोनी क्षेत्र के ग्राम नीरतू निवासी भूपेंद्र यादव (28) अपने दो दोस्तों के साथ मंगलवार की शाम बिल्लीबंद जा रहा था, जहां उसके रिश्तेदार के घर में बर्थडे मनाया जा रहा था। अभी बाइक सवार तीनों युवक गनियारी के पास पहुंचे थे। तभी कोटा की ओर से आ रही तेज रफ्तार कार के चालक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार तीन युवक सड़क से दूर जा गिरे। इस हादसे में बाइक सवार भूपेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

हादसे में मृतक भूपेंद्र के दो साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गए। इधर, बाइक को टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित कार सड़क से उतरकर पलट गई, जिससे कार सवार गंगानगर निवासी आयुष बघेल भी घायल हो गया। बताया जा रहा है कि कार को अभिषेक शर्मा चला रहा था। दुर्घटना के बाद वह कार को छोड़कर भाग गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!