
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी विभाग के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या
पाकिस्तान में आतंकवाद रोधी विभाग के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या
लाहौर (पाकिस्तान), पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के खानेवाल जिले में मंगलवार को अज्ञात बंदूकधारियों ने आतंकवाद रोधी विभाग (सीटीडी) के दो अधिकारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।.
पंजाब पुलिस के एक बयान में कहा गया है कि लाहौर से करीब 375 किलोमीटर दूर खानेवाल में दोपहर के भोजन के लिए एक रेस्तरां में रुके उप निदेशक नवीद सादिक और निरीक्षक नासिर अब्बास पर दो आतंकवादियों ने गोलियां चलाईं। दोनों अधिकारियों की मौके पर ही मौत हो गई। बयान में कहा गया है कि आतंकवादी बाइक पर भागने में सफल रहे।.












