छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

Ambikapur : रक्तपात की राजनीति करने वालों को जनता उखाड़कर फेंक देगी- अरुण साव……………..

बस्तर में भाजपा का जंगी प्रदर्शन, रैली निकालकर आईजी दफ्तर का घेराव..............भाजपा की रैली में उमड़ा बस्तर............भूपेश सरकार के खिलाफ भाजपा ने किया शंखनाद...........

रक्तपात की राजनीति करने वालों को जनता उखाड़कर फेंक देगी- अरुण साव……………..

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

पी0एस0यादव/ब्यूरो चीफ/सरगुजा// छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने बस्तर मुख्यालय जगदलपुर में भाजपा के संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए कहा कि खून पर राजनीति करने वालों के राज में छत्तीसगढ़ में आज जिस तरह का वातावरण है, उससे छत्तीसगढ़ की जनता इस कांग्रेस पार्टी से नाराज है। कांग्रेस की सरकार से जनता आक्रोशित है। स्थानीय सीरासार चौक में आज दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक आहूत भाजपा के संभाग स्तरीय धरना प्रदर्शन में बस्तर के सभी सात जिलों के सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए | जहाँ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि बस्तर में हमारे पदाधिकारियों की हत्या करवाई जा रही है हत्या पर राजनीति की जा रही है। यह सरकार हमारे पदाधिकारियों की हत्या की जांच कराने में तक सक्षम नहीं है। उन्होंने कहा कि जनता अब इस सरकार को एक क्षण भी बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं है। 2003 के पहले जैसी स्थिति है आज कांग्रेस पार्टी की सरकार लोगों को सुरक्षा देने की बजाय उनकी हत्या कराने का षड्यंत्र कर रही है। कानून व्यवस्था चौपट है। हत्या बलात्कार जैसे अपराध हर रोज हो रहे हैं। जनता इस सरकार को उखाड़ कर फेंकने के लिए तैयार है।

उन्होंने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता अपने साथियों की हत्या के खिलाफ इस सरकार से संघर्ष करने सड़क पर उतर गया है। यह सरकार भाजपा के कार्यकर्ताओं से डर गई है। इस सरकार को अपनी करनी का फल भुगतना ही होगा। भाजपा के कार्यकर्ता तब तक चैन से नहीं बैठेंगे, जब तक की हत्याओं पर राजनीति करने वाली कांग्रेस की सरकार को ठिकाने नहीं लगा देते। भाजपा बस्तर और छत्तीसगढ़ का विकास करने के लिए काम करती है और कांग्रेस छत्तीसगढ़ में रक्तपात की राजनीति कर रही है। इस प्रदेश की और बस्तर की जनता कांग्रेस के मंसूबों को कभी सफल नहीं होने देगी। भाजपा बस्तर सहित पूरे छत्तीसगढ़ में शांति की स्थापना करेगी। विकास करेगी और जिनके सहारे कांग्रेस कायरता पूर्ण षड्यंत्र कर रही है, भाजपा के नेताओं की हत्या कर आ रही है, उनसे लोकतांत्रिक तरीके से मुकाबला करके हम बस्तर को विकास और शांति का टापू बनाएंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं ने यह संकल्प ले लिया है कि अब किसी भी चुनौती और बड़ी से बड़ी बाधा को पार करके कांग्रेस की सरकार को विदा करना है। आज बस्तर की धरती से भाजपा के कार्यकर्ताओं ने जो शंखनाद किया है, कांग्रेस की सरकार के खिलाफ जो बिगुल फूंका है, उसकी आवाज छत्तीसगढ़ के कोने-कोने तक पहुंची है। भाजपा का कार्यकर्ता किसी से डरने वाला नहीं है। किसी से झुकने वाला नहीं है। हम लोकतंत्र की रक्षा के लिए कांग्रेस की सरकार का मुकाबला करने के लिए निकल पड़े हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि कांग्रेस सरकार की उल्टी गिनती शुरू हो गयी है | झूठ को आधार बना कर सत्ता में बैठी कांग्रेस का असली चेहरा प्रदेश की जनता समझ चुकी है | भाजपा कार्यकर्ताओं की शहादत व्यर्थ नही जायेगी | भूपेश बघेल की सरकार को जनता जनार्दन सबक सिखायेगी | धरना प्रदर्शन को बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप,कांकेर सांसद मोहन मण्डावी, पूर्व सांसद दिनेश कश्यप,पूर्व मंत्री लता उसेण्डी, महेश गागड़ा,डा.सुभाऊ कश्यप, संतोष बाफना, लच्छूराम कश्यप, श्रीनिवास राव मद्दी, कमलचंद भंजदेव,भोजराज नाग,ओजस्वी मण्डावी ने भी संबोधित किया और कांग्रेस सरकार पर जमकर बरसे | धरना प्रदर्शन के बाद बस्तर में चार भाजपा नेताओं की हत्या के विरोध में भाजपा ने आज प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव, नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल,बस्तर संभाग प्रभारी संतोष पाण्डेय, भाजपा प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप सहित सभी नेताओं पदाधिकारियों की मौजूदगी में विशाल रैली निकाल करआईजी ऑफिस का घेराव करने रवाना हुए । भाजपा कार्यकर्ताओं की रैली को सिटी कोतवाली के पास पुलिस बल ने दो-दो बैरिकेटिंग बना कर रोका, जहाँ करीब आधे घंटे से अधिक भाजपा कार्यकर्ताओं व भारी पुलिस बल के बीच जोर आजमाईश होती रही | भाजपा ने आईजी के नाम ज्ञापन भी एडिशनल एसपी को सौंपा |

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम का संचालन महामंत्री रामाश्रय सिंह तथा भाजपा जिला अध्यक्ष रुप सिंह मण्डावी ने आम जनता व कार्यकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त किया। धरना प्रदर्शन व घेराव में प्रमुख रूप से बैदूराम कश्यप, सेवकराम नेताम, सुमित्रा मारकोले, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत,वेदवती कश्यप, मनीराम कश्यप, यशवंत जैन,सतीश लाटिया, धनीराम बारसे,चैतराम अट्टामी, दीपेश अरोरा, भरत मटियार, महेश जैन, बृजमोहन देवांगन,हुंगाराम मरकाम, निखिल राठौर, आलोक ठाकुर, मनोज जैन, विद्याशरण तिवारी, सुधीर पाण्डेय, योगेन्द्र पाण्डेय, श्रीनिवास मिश्रा, श्रीधर ओझा, वेदप्रकाश पाण्डेय, रजनीश पाणिग्रही, व्ही एस राजपूत, बाबुल नाग, संजय पाण्डेय, सुब्रतो विश्वास, सुरेश गुप्ता, सतीश सेठिया, नरसिंह ठाकुर, विनायक गोयल, संतोष बघेल, फूल सिंह सेठिया, परिस बेसरा, धनुर्जय कश्यप, अविनाश श्रीवास्तव, सुधा मिश्रा,लक्ष्मी कश्यप,आर्येन्द्र आर्य, संग्राम सिंह राणा सहित भारी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे |

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!