छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यसूरजपुर

Surjpur News: जयनगर पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागर को वाराणसी उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री जप्त।

जयनगर पुलिस की बड़ी सफलता, नशे के सौदागर को वाराणसी उत्तरप्रदेश से किया गिरफ्तार, बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री जप्त।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गोपाल सिंह विद्रोही प्रदेश खबर छत्तीसगढ़ सूरजपुर सूरजपुर। जिले की पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने न केवल नशे के सौदागरों को को दिगर राज्य उत्तरप्रदेश से गिरफ्तार किया है बल्कि उनके पास से बड़ी मात्रा में नशे की सामग्री भी जब्त की हैं। बीते 19 दिसम्बर को जयनगर पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर 130 नग नशीली कफ सिरप के साथ आरोपी आतीफ खान को पकड़ा गया था जिसने पूछताछ में बताया कि वह बनारस के किशन यादव नामक व्यक्ति से नशीली दवाई खरीदकर लाता है। नशे के कारोबार से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारी के बाद पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने विधिवत् जयनगर की एक पुलिस टीम को आरोपी पकड़ने उत्तरप्रदेश के लिए रवाना किया था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

जयनगर की पुलिस टीम ने प्राप्त ठोस जानकारी के आधार पर वाराणसी पहुंची और वहां घेराबंदी लगाकर मोटर सायकल सहित किशन यादव पिता सुधू यादव निवासी सतसागर मैदागिन, थाना कोतवाली वाराणसी उत्तरप्रदेश को पकड़ा जिसके कब्जे से 158 नग ई-स्कूफ कफ सिरप कीमत 23542/- रूपये व मोटर सायकल जप्त करते हुए ट्रान्जिट रिमाण्ड लेकर वापस जयनगर पहुंची जहां धारा 21(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए आरोपी किशन यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। पकड़ा गया आरोपी पिछले 2 वर्ष से नशे की सामग्री सप्लाई करता था इसकी गिरफ्तारी से नशे की सप्लाई के एक चैन तोड़ा गया है।
इस कार्यवाही में थाना प्रभारी जयनगर सुभाष कुजूर, एसआई दिनेश राजवाड़े, ए.के.त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक अशोक साहू, आरक्षक रमेश कसेरा, दीपक दुबे, मितेश मिश्रा व विकास मिश्रा सक्रिय रहे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!