छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के घरों में हो रही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

रायपुर : विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के घरों में हो रही शुद्ध पेयजल की आपूर्ति

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति

हर घर नल से जल मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर छलकी खुशियां

हर घर नल से जल मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर छलकी खुशियांहर घर नल से जल मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर छलकी खुशियांहर घर नल से जल मिलने से ग्रामीणों के चेहरे पर छलकी खुशियां

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देशानुसार राज्य के संरक्षित विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के घरों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति की जा रही है। कोरिया जिला के विकासखण्ड बैकुंठपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत उमझर का आश्रित गांव दुर्गापुर पंडो जनजाति बाहुल्य ग्राम है। जहां पर 47 पंडों जनजाति परिवार निवासरत् हैं। वनवासी जीवन शैली के परिचायक दुर्गापुर गांव में जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक परिवार को गुणवत्तायुक्त पेयजल की उपलब्धता सुनिश्चित कराना चुनौतीपूर्ण रहा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अधिकारियों ने बताया कि कलेक्टर विनय कुमार लंगेह के मार्गदर्शन में जिले में जल जीवन मिशन के कार्यों का बेहतर क्रियान्वयन किया जा रहा है। इसी कड़ी में दुर्गापुर के प्रत्येक परिवार को जल जीवन मिशन के माध्यम से कार्ययोजना बनाकर गुणवत्तापूर्ण शुद्ध पेजयल उपलब्ध होने से ग्रामवासियों के चेहरों पर खुशियां छलक रही है। विशेष पिछड़ी पंडो जनजाति के लोगों ने शुद्ध पेयजल की आपूर्ति के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को धन्यवाद देकर अपना आभार व्यक्त किया है।
गौरतलब है कि जल जीवन मिशन के तहत ग्रामीणों को जागरूक करने महिलाओं को जल वाहिनी के रूप में प्रशिक्षण दिया जाता है। जल जीवन मिशन के तहत जल वाहिनी सुश्री रामकुमारी सारथी ने बताया कि जल जीवन मिशन के अंतर्गत पीने के पानी की जांच की जाती है जिससे जल की गुणवत्ता की जानकारी प्राप्त होती है। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जल जीवन मिशन के माध्यम से दुर्गापुर के खालपारा और ईबलपारा में 35.78 लाख रुपये की लागत से 47 चिन्हित घरों में टेप नल से जल पहुंचाने कार्य किया जा रहा है। जल जीवन मिशन योजना के तहत हर घर नल से जल पहुंचने से की पर्याप्त मात्रा में शुद्ध पेयजल आपूर्ति हो रही है, अब स्वच्छ पेयजल के लिए ग्रामवासियों को भटकना नहीं पड़ेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!