अपराधराज्य

सुनसान इलाकों में बुजुर्गो पर हमला करने वाला गिरफ्तार

सुनसान इलाकों में बुजुर्गो पर हमला करने वाला गिरफ्तार

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

केशरी साहू न्यूज रिपोर्टर, बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के धनहा थाना क्षेत्र में एक खास इलाके में कुछ दिनों से आतंक बने एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस इसे साइको किलर बता रही। रविवार की शाम एक व्यक्ति पर चाकू से हमला करने के दौरान ग्रामीणों ने इसे पकड़ लिया और पुलिस को सौंप दिया। बैरा बाजार गांव में लगातार हो रही हत्या से लोग आतंकित थे।
पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि रविवार की देर शाम बैरा बाजार गांव निवासी लालजी यादव (60) डीही बाजार से सामान लेकर अपने घर जा रहे थे, तभी एक सुनसान जगह पर उनपर चाकू से हमला कर दिया गया। यादव जख्मी होकर गिर गए। इस दौरान शोरगुल सुनकर गांव के लोगों ने चारों तरफ से हमलावर को घेरकर पकड़ लिया।पकड़ने के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान धनहा थाना क्षेत्र के मुसहरी बैरा बाजार गांव निवासी अमल यादव के रूप में हुई है। इधर, इलाज के दौरान लालजी यादव को मौत हो गई।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इससे पहले इस इलाके में 24 मई को मुसहरी बैरा बाजार गांव निवासी लक्ष्मी यादव (70 ) पर धारदार हथियार से हमला कर बुरी तरह से जख्मी कर दिया था, जिनकी चार जून को इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

इसी तरह, 5 जून की रात बैरा बाजार गांव निवासी पहवार यादव (80) और झलरी देवी (75) के ऊपर चाकू से हमला किया गया था और उनकी मौत हो गई।

पुलिस इन घटनाओं की जांच कर रही है। इनमे सभी हमले सुनसान इलाके में किए गए थे और निशाने पर बुजुर्ग थे। पुलिस को आशंक है कि ये सभी हत्या एक ही व्यक्ति द्वारा किया गया।

पुलिस उपाधीक्षक कैलाश प्रसाद बताते है कि पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। पूछताछ और जांच के बाद ही सभी मामलों का खुलासा हो पाएगा। पुलिस प्रथमदृष्ट्या इसे साइको किलर बता रही है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!