छत्तीसगढ़रायपुर

मुख्यमंत्री दुर्ग को एस्ट्रोटर्फ का तोहफा

दुर्ग नगर में दस करोड़ रुपए के विकास कार्यों की घोषणा

रायपुर : मुख्यमंत्री दुर्ग को एस्ट्रोटर्फ का तोहफा

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)

मुख्यमंत्री ने दुर्ग जिले में 223 करोड़ रुपए के विभिन्न विकास कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हॉकी के प्रेमियों के लिए दुर्ग में एस्ट्रोटर्फ बनाने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि सबा अंजुम की तरह ही हॉकी की अन्य प्रतिभाएं भी निखरे, इसके लिए एस्ट्रोटर्फ आवश्यक है। मुख्यमंत्री ने आज दुर्ग में गंज मंडी में आयोजित आमसभा में विभिन्न कार्यों के लिए दस करोड़ रुपए की राशि की घोषणा भी की। उन्होंने कार्यक्रम में 233 करोड़ रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग जिले के सर्वांगीण विकास के लिए सरकार प्रतिबद्ध है। दुर्ग शहर के विकास के लिए अधोसंरचना के क्षेत्र में बड़े कार्य किये जा रहे हैं। जिला चिकित्सालय में सर्जिकल यूनिट और हमर लैब का लोकार्पण किया गया है। जिला अस्पताल में मरीजों के उपचार के लिए बेहतर सुविधाओं का विस्तार किया गया है। अस्पताल में बनाए गए हमर लैब में काफी कम कीमत पर पैथोलॉजी की सुविधाएं मिलेंगी। अंग्रेजी की शिक्षा उन लोगों के लिए भी सुनिश्चित की जो बच्चों को अंग्रेजी में शिक्षित करना चाहते थे लेकिन प्राइवेट स्कूलों में महंगी फीस नहीं भर पा रहे थे उनके लिए स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों के जरिए गुणवत्तापूर्वक शिक्षा सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि सभी जनप्रतिनिधियों के मानदेय में वृद्धि की गई है।
गृह और लोक निर्माण मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू, कृषि मंत्री श्री रविंद्र चौबे, नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिव डहरिया, विधायक श्री अरुण वोरा ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने नागरिक सुविधाओं के लिए उपयोगी सभी सड़कों की स्वीकृति दी जिसके वजह से पूरे प्रदेश में सड़क अधोसंरचना संबंधी कार्य बड़े पैमाने पर हो रहे हैं। दुर्ग शहर में भी तेजी से मुख्यमार्ग के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का कार्य हो रहा है। कार्यक्रम में महापौर श्री धीरज बाकलीवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री द्वारा जल जीवन मिशन के तहत जल बहिनियो को बैच प्रदाय किया गया। पृथ्वी दिवस के अवसर पर बहिनियो द्वारा मुख्यमंत्री को पौधा दे कर सम्मनित किया गया। मुख्यमंत्री के समक्ष बहिनियो द्वारा फील्ड टेस्ट किट से पानी का परीक्षण कर दिखाया गया। जिले में लगभग 2000 महिलाओ को जल बहिनी का दर्जा दिया गया है। उनके द्वारा जल संवर्धन एवं संरक्षण का कार्य, पानी परीक्षण, ग्रे वाटर मैनेजमेंट का कार्य किया जा रहा है।
गंज मंडी परिसर दुर्ग में इन कार्यों का हुआ भूमिपूजन- 10 करोड़ रुपए के लागत की 70 निर्माण कार्य एवं 18 सड़क संधारण डामरीकरण कार्य, 21 करोड़ रुपए के लागत की नल जल योजना की 20 कार्य, 20 बिस्तर आइसोलेशन वार्ड 74 लाख रुपए तथा 70 लाख की लागत का हेल्थ ट्रांजिट हास्टल, पोटियाकला और धमधा नाका में 75 लाख रुपए की लागत से स्वास्थ्य केंद्र तथा 60 लाख रुपए की लागत से मैथिलीशरण गुप्त वाचनालय का जीर्णाेद्धार एवं उन्नयन शामिल है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!