छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

राष्ट्र नवनिर्माण का साक्षी बनाने छत्तीसगढ़ की जनता का आभार : अरुण साव

रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा नया संसद भवन लोकार्पित किये जाने तथा भारतीय संस्कृति के सत्ता प्रतीक राजदंड की संसद में स्थापना के ऐतिहासिक अवसर का साक्षी बनाने के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता राष्ट्र के नवनिर्माण में भागीदार है। नए संसद भवन के निर्माण का अवसर जनता ने पीएम मोदी को दिया और हमें इस गौरवशाली अवसर का साक्षी बनाया।

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)

अरुण साव ने कहा कि छत्तीसगढ़ की राष्ट्रवादी जनता भारत को मजबूती के शिखर पर पहुंचाने में भागीदार है। नरेंद्र मोदी के सक्षम नेतृत्व में विकसित भारत का निर्माण हो रहा है। सम्पूर्ण विश्व भारत को आशाओं की दृष्टि से देख रहा है। देश मजबूत हुआ है इसमें छत्तीसगढ़ की जनता का अहम योगदान है।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्यमंत्री रेणुका सिंह, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, सांसद गोमती साय, सुनील सोनी,  संतोष पांडेय, चुन्नीलाल साहू, गुहराम अजगले, मोहन मंडावी ने छत्तीसगढ़ की जनता के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी छत्तीसगढ़ की जनता के आभारी हैं।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!