ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने जारी किया घोषणा-पत्र

देश के तीन उत्तर पूर्वी राज्यों नागालैंड, मेघालय और त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव होने है। वहीं त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगी और 2 मार्च को नतीजे आएंगे। सभी पार्टी प्रचार-प्रसार में लगे हुए है। इसी बिच बीजेपी ने त्रिपुरा के लिए घोषणापत्र जारी कर दिया है। बता दें कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र अगरतला में पार्टी का घोषणापत्र जारी किया। इस दौरान उनके साथ त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा उपस्थित रहें। इससे पहले जेपी नड्डा ने उदयपुर स्थित गोमती में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन किए और पूजा की।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

संकल्प पत्र जारी करने के बाद नड्डा ने कहा कि इसकी चर्चा के साथ ही मैं इसके महत्व की भी चर्चा करता हूं। दूसरी पार्टी घोषणा पत्र लाती है, तो उसे उनकी पार्टी के लोग ही महत्व नहीं देते, लेकिन भाजपा कोई प्रतिबद्धता देती है तो उसे लोग समझते हैं। देश के लोग इंतजार करते हैं कि भाजपा का संकल्प पत्र क्या होगा।

जानकरी के अनुसार त्रिपुरा विधानसभा के लिए 16 फरवरी को वोटिंग होगी और 2 मार्च को नतीजे आएंगे। इस चुनाव के लिए कुल 259 उम्मीदवारों ने पर्चा भरा है। बीजेपी ने राज्य में अपने सबसे ज्यादा 55 उम्मीदवार उतारे हैं। सीपीएम के पास कुल 43 उम्मीदवार हैं, उसके बाद टीआईपीआरए मोथा के साथ 42, टीएमसी के पास 28, कांग्रेस के पास 13, बीजेपी की सहयोगी आईपीएफटी के पास 6 और सीपीआई, आरएसपी और फॉरवर्ड ब्लॉक ने एक-एक उम्मीदवार खड़ा किया है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!