सरगुजा पुलिस द्वारा अनाचार के मामले मे पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी को पकड़ने मे मिली सफलता।

सरगुजा पुलिस द्वारा अनाचार के मामले मे पुलिस अभिरक्षा से फरार वारंटी को पकड़ने मे मिली सफलता।

WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0
WhatsApp Image 2026-06-26 at 00.16.05 (1)

जिला जशपुर से थाना मनेन्द्रगढ़ ले जाने के दौरान पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ था आरोपी।

पुलिस अधीक्षक सरगुजा श्रीमती भावना गुप्ता (भा.पु.से.) के निर्देशन में सरगुजा पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही।

प्रार्थी सहायक उप निरीक्षक राजेन्द्र श्रीवास्तव थाना मनेन्द्रगढ़ द्वारा थाना कोतवाली आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराया कि अपर सत्र न्यायाधीश मनेन्द्रगढ़ के न्यायालय से जारी गिरफतारी वारंट धारा 363, 366, 376 (2), 120बी, 34 IPC 4.6 पास्को एक्ट के गिरफ्तारी वारंटी जगरनाथ राम ऊर्फ चरकू साकिन लोरो बगीचा जिला जशपुर को पुलिस अभिरक्षा में लेकर मनेन्द्रगढ़ थाना ले जाने के दौरान लुचकी घाट अम्बिकापुर के पास मौका पाकर पुलिस अभिरक्षा से फरार हो गया था, प्रार्थी कि रिपोर्ट पर सदर धारा 224 भा. द. वि. का अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

दौरान विवेचना जरिये मुखबीर आरोपी को सकुलत में रहने की सूचना मिलने पर उसके सकुनत लोरो बगीचा थाना दुलदुला पर पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर दबिश दिया गया जो आरोपी को मौक़े से पकड़कर हिरासत में लेकर घटना के संबंध मे पुछताछ किया गया आरोपी द्वारा घटना कारित करना स्वीकार करने एवं आरोपी के विरुद्ध अपराध सबुत पाये जाने से गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

सपूर्ण कार्यवाही मे थाना प्रभारी कोतवाली उपनिरीक्षक रुपेश नारंग, उप निरीक्षक आर. एन. गुप्ता, सहायक उप निरीक्षक कृष्ण कुमार यादव, आरक्षक सचितानंद, अमित टोप्पो, शिव राजवाड़े शामिल रहे।