ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

Bird Flu : बर्ड फ्लू पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत, WHO ने दी चेतावनी

H5N1 Bird Flu Warning : बर्ड फ्लू का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। बर्ड फ्लू के चलते हजारों पक्षियों की जान जा चुकी है। पेरू सरकार ने कहा कि हाल के सप्ताहों में H5N1 बर्ड फ्लू वायरस से कुल 585 सील और 55,000 जंगली पक्षी मारे गए हैं। इस बीच विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने चेतावनी जारी की है। डब्ल्यूएचओ का कहना है कि स्तनधारियों में H5N1 बर्ड फ्लू “पर कड़ी निगरानी रखने की जरूरत है,” मनुष्यों के लिए जोखिम वर्तमान में कम है, लेकिन “हमें तैयार रहना चाहिए”।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

वहीं पेरू में फैले बर्ड फ्लू वायरस पर सर्ननप प्राकृतिक क्षेत्र संरक्षण एजेंसी ने कहा “मृत पक्षियों में पेलिकन, विभिन्न प्रकार की गल और पेंगुइन शामिल हैं। ” पेरू की राष्ट्रीय वन और वन्यजीव सेवा (SERFOR) ने लोगों और उनके पालतू जानवरों से समुद्र तट पर सील और समुद्री पक्षियों के संपर्क से बचने का आग्रह किया है।

पेरू की राष्ट्रीय वन और वन्यजीव सेवा ने समुद्र तट पर समुद्री जीवों और समुद्री पक्षियों से बचने और दूर रहने के लिए लोगों और उनके पालतू जानवरों से आग्रह किया है। दिसंबर में, पेरू के अधिकारियों ने बर्ड फ़्लू के कारण चिकन फार्म पर 37,000 पक्षियों को मार डाला था।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

क्या है बर्ड फ्लू?

ये एक एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) वायरस है। ये बीमारी इन्फ्लुएंजा टाइप ए वायरस के कारण फैलने वाली संक्रामक वायरल बीमारी है। जो पक्षियों और इंसानों, दोनों को अपनी चपेट में ले सकती है। सबसे प्रसिद्ध एवियन इन्फ्लूएंजा (H5N1) बर्ड फ्लू के कारण पक्षी के साथ-साथ इंसानों की मौत भी हो सकती है।

कैसे बचे बर्ड फ्लू से?

इसको फैलने से रोकने के लिए एंटीवायरल उपचार के अलावा, सार्वजनिक स्वास्थ्य प्रबंधन में व्यक्तिगत सुरक्षा उपाय शामिल हैं जैसे नियमित रूप से हाथ धोने के साथ हाथों को सुखाने आदि का पालन किया जाना चाहिए।

खांसते या छींकते समय मुंह और नाक को ढंकना, टिश्यू का उपयोग करना और उनका सही तरीके से निपटान करना।

जब कोई व्यक्ति अस्वस्थ, बुखार और इन्फ्लूएंजा के अन्य लक्षणों से संक्रमित होता है, तो सबसे पहले अपने आपको उससे अलग करना चाहिए।

बीमार लोगों के निकट संपर्क से बचें। इसके अलावा, किसी की आंख, नाक या मुंह को छूने से बचें।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!