ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय वन मंत्री को लिखा पत्र, राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण के लिए जल्द अनुमति देने की रखी मांग…

रायपुर. सांसद विजय बघेल ने केंद्रीय वन मंत्री भूपेंद्र यादव को पत्र लिखा है. जिसमें उन्होंने जगदलपुर-सुकमा कोंटा मार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए 8.386 हेक्टेयर वन भूमि के गैर-वानिकी कार्य के लिए राष्ट्रीय वन्यजीव बोर्ड से अनुमति देने की मांग की है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

उन्होंने पत्र के जरिए छत्तीसगढ़ राज्य को आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना राज्य से जोड़ने के लिए ये एकमात्र राष्ट्रीय राजमार्ग है और राज्य के सर्वागिंण विकास के लिए कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान क्षेत्र अंतर्गत प्रस्तावित इस राष्ट्रीय राजमार्ग के उन्नयन और चौड़ीकरण के लिए जल्द अनुमति देने की बात कही है.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

आगे उन्होंने कहा, अन्य मार्ग बीजापुर की तरफ से जाने पर लगभग 150 किमी की अतिरिक्त दूरी का भार पड़ता है. बस्तर में उत्पन्न वन औषधि और तेंदूपत्ता के परिवहन का मुख्य मार्ग भी यही है. सड़क की चौड़ाई मात्र 3 मीटर चौड़ी होने के कारण बरसात के कीचड़युक्त दिनों में गाड़ियों के आवागमन के कारण से ट्रैफिक भयंकर रूप से बाधित रहता है और कई-कई दिनों तक बंद भी हो जाता है. क्योंकि, छत्तीसगढ़ राज्य के काफी मरीजों का आंध्रा प्रदेश और तेलंगाना मे इलाज के लिए आना-जाना लगा रहता है और वाहनों का आवागमन बंद रहने के कारण इन मरीजों को आपात स्थिति में बहुत परेशानी होती है. ऐसी ही विकट परिस्थिति का सामना इस क्षेत्र में रहने वाले आदिवासियों को भी करना पड़ता है.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!