गरियाबंदछत्तीसगढ़

फर्जी तरीक़े से राशि आहरण का आरोप, युवा संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन….

फर्जी तरीक़े से राशि आहरण का आरोप, युवा संघर्ष मोर्चा जिलाध्यक्ष ने सौंपा ज्ञापन….

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

प्रदेश खबर/रिखीराम नागेश मैनपुर/गरियाबंद:- जनपद पंचायत मैनपुर के अंतर्गत ग्राम पंचायत सराईपानी के सरपंच सचिव पर फर्जी तरीक़े से शासकीय राशि आहरण का आरोप लगाते हुए युवा संघर्ष मोर्चा गरियाबंद के जिलाध्यक्ष युमेन्द्र कश्यप आज मुख्यालय मैनपुर पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) को लिखित ज्ञापन देकर उचित जाँच व कार्यवाही की मांग की है। युवा संघर्ष मोर्चा के जिलाध्यक्ष ने यह आरोप लगाया है कि बिना पंचायत प्रस्ताव के सरपंच मर्दन सिंह कपिल व सचिव शिवकुमार भाठी द्वारा राशि भुगतान और सामग्री राशि भुगतान के नाम पर दुकानदार के खातों में राशि हस्तांतरण किए हैं। जिसकी जानकारी ग्राम पंचायत के बाकी प्रतिनिधियों को नहीं है, न ही उन्हें इस विषय की खबर है। श्री कश्यप ने ज्ञापन के माध्यम से कहा की ग्राम पंचायत सराईपानी के सरपंच मर्दन सिंह कपिल व सचिव शिवकुमार भाठी द्वारा दिनांक 17 फ़रवरी 2023 को राशि भुगतान व सामग्री कार्य के राशि भुगतान के नाम पर 2,10,000/- (दो लाख दस हजार) रुपए दुकानदार श्री कम्प्यूटर सेंटर, सत्यम ट्रेडर्स और राजेन्द्र खाद भंडार के खातों में राशि हस्तांतरण कराया जिसकी जानकारी अन्य पंचायत प्रतिनिधियों को नहीं है। श्री कश्यप ने कहा की मेरे द्वारा सराईपानी पहुँचकर ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों से इस विषय पर जानकारी लेने का प्रयास किया गया, किसी भी प्रतिनिधी द्वारा सहीं जानकारी बखान नही किया गया। उक्त राशि के आहरण के अनुसार पिछले एक वर्ष से ग्राम पंचायत में कार्य नहीं कराया गया है। जिससे पुरा स्पष्ट है कि फर्जी तरीक़े व बिना पंचायत प्रस्ताव पारित कर सरपंच सचिव द्वारा सरकारी राशि का बंदरबाँट किया गया है। जिसकी जाँच व कार्यवाही नितांत आवश्यक है। मेरे द्वारा आज ब्लॉक मुख्यालय मैनपुर पहुँचकर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व मैनपुर और मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपुर को लिखित ज्ञापन देकर इसकी उचित जाँच कर ग्रामीण विकास में बाधा करने वाले पर प्रशासनिक कार्यवाही करने की मांग किया गया है।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!