ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

सीजीपीएससी की कल दो पालियों में होगी परीक्षा,28 जिलों में है सेंटर

रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग की ओर से राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-2022 ( सीजीपीएससी ) का आयोजन दो पालियों में 12 फरवरी रविवार को किया गया है। परीक्षार्थियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए इस परीक्षा का आयोजन प्रदेश के 28 जिलों में किया गया है। पहली पाली का समय सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक किया गया है। तो वही दूसरी पाली का समय दोपहर 3 से शाम 5 बजे तक होगी।
सीजीपीएससी की प्रारंभिक परीक्षा के जरिए छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग विभिन्न विभागों के कुल 189 पदों पर भर्ती की जाएगी। परीक्षा के दौरान सभी परीक्षार्थियों एवं अधिकारियों-कर्मचारियों को कोरोना गाइडलाइन का अनिवार्य रूप से पालन करना होगा। परीक्षार्थियों के साथ परीक्षा में शामिल सभी अफसर-कर्मचारियों को सोशल डिस्टेसिंग, सेनिटाइजेशन और मास्क पहनना होगा।
सीजीपीएससी 2022 प्रारंभिक परीक्षा रायपुर, दुर्ग-भिलाई, जगदलपुर, अंबिकापुर, बिलासपुर, बैकुंठपुर, धमतरी, दंतेवाड़ा, जांजगीर-चांपा, जशपुर, कबीरधाम, कांकेर, कोरबा, महासमुंद, रायगढ़, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, बलरामपुर, सुरजपुर, मुंगेली समेत 28 जिलों में होगी.

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!