छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं से बढ़ाया तापमान, रायपुर में 35 डिग्री पहुंचा टेम्प्रेचर, रायगढ़ सबसे गर्म

रायपुर।  उत्तर-पश्चिम से आ रही हवाओं से छत्तीसगढ़ का मौसम करवट लेने लगा है, फरवरी माह से आसमान तपने लगा है। राजधानी रायपुर में दिन का अधिकतम तापमान 35 डिग्री दर्ज किया गया है, वहीं शनिवार को रायगढ़ में 36 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। फरवरी माह में शनिवार का दिन सर्वाधिक गर्म रहा। प्रदेश के सभी प्रमुख शहरों में पिछले तीन दिनों के दौरान तापमान में तीन से चार डिग्री की वृद्धि हुई है।उत्तर-प‌श्चिमी हवा की वजह से दिन और रात के तापमान में पिछले दो-तीन दिनों से लगातार वृद्धि हो रही है। दिन में तेज धूप के साथ रात में भी गर्मी महसूस होने लगी है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि अब रात के तापमान में गिरावट आगे भी बना रहेगा।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

राजधानी रायपुर में शनिवार को दिन का तापमान 35 डिग्री तक पहुंच गया। यह सामान्य से पांच डिग्री अधिक है। यह तापमान फरवरी में अधिकतम तापमान के सालाना उच्चतम स्तर के करीब है। पिछले एक दशक में फरवरी में सबसे ज्यादा तापमान 2016 में 37.1 डिग्री 21 फरवरी को रिकार्ड किया गया।दूसरा उच्चतम तापमान 2021 में 28 फरवरी को 36.2 डिग्री रिकार्ड किया गया। बिलासपुर में भी पारा 34.4 डिग्री तक पहुंच गया। अंबिकापुर, पेंड्रारोड, दुर्ग और राजनांदगांव में भी दिन का तापमान 34 से 35 डिग्री के बीच रहा।मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान जशपुर के डूमरबहार 9.3 डिग्री रिकार्ड किया गया। उत्तरी छत्तीसगढ़ में कल से हल्के बादल भी रहने की संभावना है। रायपुर में अधिकमत तापमान 32 और न्यूनतम तापमान 14 डिग्री के आसपास रहेंगे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!