छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुबई प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के कांस्य पदक विजेता ने की सौजन्य मुलाकात

रायपुर: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से दुबई प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के कांस्य पदक विजेता ने की सौजन्य मुलाकात

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज यहाँ राजधानी रायपुर स्थित पुलिस लाइन हेलीपेड में दुबई प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन के कांस्य पदक विजेता अमरिंदर सिंह वामा ने सौजन्य मुलाकात की । मुख्यमंत्री ने अमरिंदर को उनकी इस उपलब्धि के लिए बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की । इस अवसर पर नगरीय प्रशासन मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के अध्यक्ष कुलदीप जुनेजा, पार्षद कमरान अंसारी, अमरिंदर के पिता गोविंदर सिंह और माता श्रीमती सतवंत कौर भी उपस्थित थीं ।
गौरतलब है कि दुबई में 24 से 26 अक्टूबर 2022 को आयोजित आईएबीबी प्रो-इंटरनेशनल बॉडी बिल्डिंग कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया था, जिसमें 35 से 40 देशों के 700 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया था । प्रतियोगिता में श्री अमरिंदर सिंह ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक हासिल किया है ।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!