छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसूरजपुर

हर हर महादेव से गूंज उठा देवगढ़ शिव धाम सुबह से लग रहा हजारों शिव भक्तों का तांता

हर हर महादेव से गूंज उठा देवगढ़ शिव धाम सुबह से लग रहा हजारों शिव भक्तों का तांता

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

देवगढ़ धाम में तीसरे सोमवार को भी कई भव्य धार्मिक आयोजन

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गोपाल सिंह विद्रोही//प्रदेश ख़बर प्रमूख छत्तीसगढ//बिश्रामपुर- सूरजपुर-सरगुजा ज़िले में स्तिथ उत्तर वाहिनी रेणुका नदी के तट पर जमदगीनी ऋषि की तपोभूमि देवगढ़ में अर्धनारेश्वर शिवलिंग में राज्य उपभोक्ता संरक्षण परिषद छत्तीसगढ़ शासन के सदस्य श्री सुभाष गोयल ने विगत सोमवार की तर्ज़ पर श्रावण माह के तीसरे सोमवार को भी छत्तीसगढ़ वासियो की ख़ुशहाली व समृद्धि के लिए गन्नारस, दूध व गंगाजल से रुद्राभिषेक किया साथ ही तिल, जाऊ, मूँग, अक्षत, गेहूं, बेलपत्र, समीपत्ता व पुष्प से सहस्त्राचन भी किया उक्त धार्मिक आयोजन विद्वान ब्राह्मणों के सानिध्य में वैदिक मन्त्रोचर के साथ संपन्न हुआ। बाबा को जल अर्पण करने लगा रहा भक्तों का ताता, हज़ारो की संख्या में भक्त पूजा करने देवगढ़ पहुँच रहे है। पुरातात्विक क्षेत्र होने से देवगढ़ धाम का है विशेष महत्व। पास में है सप्तमहला जहां भक्त पर्यटक के रूप में घूमने भी जाते है। साथ ही गोयल व भाई विजय गोयल ने संयुक्त रूप से देवगढ़ धाम में भंडारे का आयोजन भी किया, जिसमे हज़ारो की संख्या में भक्तों ने भोग प्रसाद ग्रहण किया। साथ ही श्री गोयल ने बताया कि श्रावण माह के अगले सोमवार दिनांक 12 अगस्त को भी भंडारे का आयोजन किया जायेगा। भोले भक्तों को परेशानी ना हो उसको ध्यान में रखते हुए गोयल द्वारा देवगढ़ में पूरे श्रावण माह हेतु पानी टैंकर की व्यवस्था भी वहाँ की है। उक्त आयोजन को सफल बनाने में मुख्य रूप से वरिष्ठ समाजसेवी विजय गोयल (कुण्डला सिटी), अंशुल गोयल, सुनील अग्रवाल लखनपुर, रमेंद्र सिंह, मौनी बाबा, श्रीराम पांडेय, नवीन, धीरज पांडेय, गौरव गोयल, शिव गोयल, सुरेश पांडेय, महेश, भोले राम, चैतू व अन्य भक्त शामिल थे।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!