ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

चूल्हे की राख याद है? अब उसकी ऑनलाइन कीमत भी जान लीजिए, सिर पकड़ लेंगे आप

Ash Powder For Online Sale: हाल ही में सोशल मीडिया पर ऑनलाइन बिकने वाले सामानों की कड़ी में एक ऐसे सामान की कीमत वायरल हुई जिसे सुनकर लोगों के सिर चकरा गया. लोगों को यकीन नहीं हुआ कि यह वही राख है जो चूल्हे से लकड़ी जब जल जाती है उसके बाद निकलती है. लकड़ी के अवशेष के रूप में यह राख ही बचती है. अब उस राख की असली कीमत जाकर पता चली है.

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

दरअसल इस राख को ऑनलाइन शॉपिंग कंपनी अमेजन पर बेचा जा रहा है. इसकी कीमत हाल ही में तब वायरल हुई है जब कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने इसके बारे में ट्विटर पर लिखा है. इसके बाद इस पर चर्चा होने लगी है. स्वामी रामदेव के भी ट्विटर हैंडल पर लिखा गया कि जिस चूल्हे की राख से हमारे पूर्वज बर्तन मांजते थे, पहले उनको अवैज्ञानिक कहकर उसका मजाक बनाया गया.

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

उन्होंने आगे लिखा कि इसके बाद केमिकल वाले डिशवाश के प्रयोग की आदत डाली, जो कैंसर जैसी बीमारियों का कारण बना. आज वही चूल्हे की राख अमेजन जैसी कंपनी 1800 रुपए किलो बेच रही हैं. इसके बाद यह बहस शुरू हो गई और सोशल मीडिया पर तरह-तरह की प्रतिक्रियाएं आने लगीं.

यही कारण है कि फ्री में मिलने वाली चूल्हे की राख अमेजन पर 1800 रुपए प्रति किलो मिल रही है. इतना ही नहीं इस तरह अमेजन पर कई ऐसी चीज़ें महंगी मिल रही हैं, जो हमें बिल्कुल मुफ्त में मिला करती थी. उपले हो या दातून, खाट हो या फिर पूजा के लिए लकड़ी… सबकुछ ऑनलाइन मिल रहा है. इसके लिए आपको बहुत ही ज़्यादा कीमत चुकानी पड़ेगी.

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!