छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा: मौसम विभाग

रायपुर। उत्तर से आने वाली हवा की रफ्तार अब कम होने लगी है। इसके चलते अधिकतम और न्यूनतम तापमान बढ़ने लगा है।

WhatsApp Image 2025-10-31 at 2.58.20 PM (1)
WhatsApp-Image-2025-10-31-at-2.41.35-PM-300x300

बिलासपुर, पेंड्रा रोड, अंबिकापुर, जगदलपुर और दुर्ग में न्यूनतम तापमान सामान्य से कम है, लेकिन रायपुर का पारा सामान्य से दो डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा। ठंड में थोड़ी और कमी आएगी।

गुरुवार सुबह से ही रायपुर सहित प्रदेशभर में मौसम शुष्क रहा। रायपुर का अधिकतम तापमान 34.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

इसी प्रकार न्यूनतम तापमान 16.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य रहा। रायपुर की तुलना में अभी भी बिलासपुर संभाग में ठंड का प्रभाव ज्यादा बना हुआ है।

बिलासपुर में न्यूनतम तापमान 13.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस कम है। पेंड्रारोड में 11.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। आने वाले दिनों में ठंड थोड़ी कम पड़ेगी

मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि उत्तर से आने वाली हवाओं की रफ्तार अब कम हो रही है। इसके चलते मौसम शुष्क रहेगा, साथ ही अधिकतम व न्यूनतम तापमान में बढ़ोतरी का दौर जारी रहेगा।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.16.07 AM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.19.38 AM
WhatsApp Image 2025-08-06 at 11.20.46 PM
WhatsApp Image 2025-08-15 at 11.25.37 AM

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!