ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़रायपुर

छत्तीसगढ़ के पहले मिलेट कैफे से हर माह हो रही 3 लाख तक की आमदनी

रायपुर । एक दौर था जब मोटे अनाजों को सस्ते अनाज के रूप में देखा जाता था और इनकी वास्तविक उपयोगिता से लोग अनभिज्ञ थे। लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार के मिलेट मिशन ने आज इन मोटे अनाजों को एक नई पहचान दिलाई है। मिलेट्स से बने पकवानों को एक नई पहचान दिलाने और महिलाओं के लिए आर्थिक तरक्की के रास्ते खोलने के लिए प्रदेश के रायगढ़ शहर में छत्तीसगढ़ का पहला मिलेट कैफे स्थापित किया गया है। कैफे का संचालन महिला स्व सहायता समूह की सदस्यों द्वारा किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के सुभाष स्टेडियम में चल रहे छत्तीसगढ़ मिलेट्स कार्निवाल में शिरकत करने पहुंची समूह की महिलाओं ने बताया कि इस कैफे के माध्यम से हर माह करीब 3 लाख रुपए तक की आमदनी हो रही है।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

रायगढ़ में कैफे का संचालन कर रहे अनुभव स्व सहायता समूह की सदस्यों रोहनी पटनायक, ऐनू नाहर, वीणा मीरी, रामेश्वरी यादव ने बताया, जिला प्रशासन के शुरुआती सहयोग से मिलेट कैफे की स्थापना की थी और अब हमारा कैफे एक लाभप्रद व्यवसाय बन गया है। इस कैफे में हम मोटे अनाजों से मिलेट चीला, डोसा, मिलेट मोमोज, मिलेट पिज्जा, मिलेट मंचूरियन और कोदो बिरयानी जैसे पकवान बनाते हैं। इन पकवानों को अब लोग काफी पसंद करने लगे हैं और इनकी काफी अधिक बिक्री होती है। कैफे के माध्यम से हम वर्तमान में प्रतिमाह करीब 3 लाख रुपए के पकवानों का विक्रय कर रहे हैं।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायगढ़ शहर के शासकीय नटवर हायर सेकेंडरी स्कूल के पास सी-मार्ट के बाजू में शुरू हुए इस कैफे में रागी से बने पास्ता, चीला, इडली, मंचूरियन, पिज्जा, नूडल, पकोड़े, समोसे, दोसा, कोदो से बनी बिरयानी के साथ ही सैंडविच, बर्गर का स्वाद लेने का अवसर लोगों को मिल रहा है। समूह से जुड़ी महिलाओं का कहना है कि पहले उनके पास कोई स्थाई रोजगार नहीं था। मिलेट मिशन से जुड़ने के बाद अब उन्हें प्रतिमाह अच्छी आमदनी हो रही है जिससे वह स्वावलंबी होने के साथ-साथ अपने परिवार को भी आर्थिक सहयोग कर पा रही हैं।

इन चीजों का कर रहे उत्पाद
मिलेट्स कैफे के माध्यम से मिलेट्स समोसा, मिलेट्स चीला, मिलेट्स दोसा, मिलेट्स दही बड़ा, मिलेट्स इडली, मिलेट्स पकोड़ा, मिलेट्स रोटी, मिलेट्स पराठा, मिलेट्स बिरयानी, मिलेट्स मंचूरियन, मिलेट्स वेज लॉलीपॉप, मिलेट्स मोमोस, मिलेट्स पिज्जा, मिलेट्स बरगर, मिलेट्स पनीर चिल्ली, मिलेट्स शेक, रागी मिल्क शेक, रागी माल्ट, रागी चाय सहित मिठाई का निर्माण किया जा रहा है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!