Advertisement

अधिवक्ता ने दी मुख्यमंत्री निवास पर आत्मदाह की धमकी, दशकों पुरानी मांग को बनाया मुद्दा…

जांजगीर चांपा। इस जिले के नवागढ़ तहसील को राजस्व अनुविभाग बनाए जाने में हो रही उपेक्षा के विरोध में वरिष्ठ अधिवक्ता ने सीएम हाउस के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। ट्विटर पर दी गई इस चेतावनी के बाद पुलिस व प्रशासनिक अमला भी सकते में आ गया है।

तीन दशक पुरानी है मांग

बीते दिसंबर महीने में शासन द्वारा के राजपत्र में शिवरीनारायण को राजस्व अनुविभाग बनाए जाने सूचना प्रकाशित की गई, जिसमें नवागढ़ को सम्मिलित किया गया है। जबकि 30 साल पुरानी तहसील नवागढ़ को राजस्व अनुविभाग बनाए जाने की मांग सालों से होते आ रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

ब्लॉक एवं तहसील मुख्यालय नवागढ़ के वरिष्ठ अधिवक्ता पीतांबर केशरवानी ने इस मामले को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर तहसीलदार नवागढ़ को ज्ञापन सौंपा है। इस ज्ञापन में उन्होंने राजस्व विभाग बनाने में नवागढ़ की हो रही उपेक्षा को लेकर 26 फरवरी को राजधानी रायपुर में मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह करने की चेतावनी दी है। इसका कारण उन्होंने राजस्व विभाग बनाए जाने में नवागढ़ की हो रही उपेक्षा को बताया है। स्थानीय अधिवक्ता इस मांग को लेकर लंबे समय से आंदोलन करते रहे हैं।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47