
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
राजा भोज हवाई अड्डे के पास विकसित हो रहा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन : चौहान
राजा भोज हवाई अड्डे के पास विकसित हो रहा मध्यप्रदेश का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन : चौहान
भोपाल, मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रविवार को कहा कि भोपाल स्थित राजा भोज हवाईअड्डे के पास प्रदेश का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन विकसित हो रहा है।.
उन्होंने कहा कि इस विशाल मानव निर्मित वन की देखभाल का दायित्व श्रीराम आस्था मिशन ने लिया है। चौहान ने कहा कि यह प्रदेश का सबसे बड़ा मानव निर्मित वन होगा, जहां कुल 1.40 लाख पेड़ लगाए जाएंगे।.