ताजा ख़बरेंदेशब्रेकिंग न्यूज़

20 देशों के यात्रियों के लिए खुशखबरी : अब भारत में UPI के जरिए कर सकेंगे पेमेंट

UPI Facility: भारत में आकर अब विदेशी नागरिक भी यूपीआई के जरिए पेमेंट कर पाएंगे. जी-20 देशों के यात्री अब यूपीआई के जरिये भारत में पेमेंट कर सकेंगे. भारतीय रिजर्व बैंक ने घोषणा की है कि भारत आने वाले सभी अंतरराष्ट्रीय यात्री एकीकृत भुगतान इंटरफेस (UPI) का उपयोग करके लोकल पेमेंट करने में सक्षम होंगे। जब तक वे भारत में रहेंगे, तब तक उन्हें ये सेवा मिलती रहेेेगी ,भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने कहा कि जी-20 देशों से आने वाले यात्री बेंगलुरु, मुंबई और नई दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डों पर यूपीआई से जुड़े ‘प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट वॉलेट’ हासिल कर सकते हैं और इसके जरिये भारत में पांच करोड़ से ज्यादा दुकानों पर इसका पेमेंट में इस्तेमाल कर सकते हैं।आरबीआई ने इस महीने की शुरुआत में भारत आने वाले विदेशी नागरिकों और प्रवासी भारतीयों को भारत आने पर यूपीआई का इस्तेमाल करने की अनुमति देने का फैसला किया था. केंद्रीय बैंक ने कहा था कि इसकी शुरुआत चुनिंदा हवाई अड्डों पर आने वाले जी-20 देशों के यात्रियों से की जाएगी. पात्र यात्रियों को दुकानों पर पेमेंट करने के लिये यूपीआई से जुड़े प्रीपेड पेमेंट इंस्ट्रूमेंट्स (पीपीआई) वॉलेट जारी किये जाएंगे।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

किन बैंकों के वॉलेट जारी किए जाएंगे

शुरू में आईसीआईसीआई बैंक, आईडीएफसी फर्स्ट बैंक और दो गैर-बैंक पीपीआई जारीकर्ता, पाइन लैब्स प्राइवेट लिमिटेड और ट्रांसकॉर्प इंटरनेशनल लिमिटेड यूपीआई से जुड़े वॉलेट जारी करेंगे. आरबीआई ने कहा, भारत आने वाले यात्री अब पूरे देश में पांच करोड़ से अधिक उन दुकानों पर यूपीआई के जरिये पेमेंट कर सकते हैं, जो क्यूआर कोड-आधारित यूपीआई पेमेंट स्वीकार करते हैं।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!