Advertisement

ग्राहकों को खूब पसंद आ रही है Royal Enfield की ये सबसे सस्ती बाइक, 6 महीने में ही बन गया रिकॉर्ड

भारतीय बाजार में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 (Royal Enfield Hunter 350) मोटरसाइकिल को शानदार रिस्पॉन्स मिला है. इसकी सफलता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि लॉन्च होने के 6 महीने के अंदर 1 लाख से ज्यादा यूनिट बिक गईं. जी हां, क्लासिक 350 के साथ ही लोगो को हंटर 350 भी खूब पसंद आ रही है और इस रेट्रो स्टाइल बाइक ने लोगों को दीवाना बना लिया है. शानदार लुक और फीचर्स के साथ ही अच्छी माइलेज वाली इस 350 सीसी मोटरसाइकल की कीमत डेढ़ लाख रुपये से शुरू होती है और यह 3 वेरिएंट में है.

इंजन

रॉयल एनफील्ड हंटर में क्लासिक 349cc का एयर/ऑयल कूल्ड इंजन इंजन मिलता है. यह इंजन 5-स्पीड गियरबॉक्स से जुड़ा हुआ है और अधिकतम 20.2bhp का आउटपुट और 27Nm का पीक टॉर्क पैदा करता है. इस बाइक में 150mm का ग्राउंड क्लीयरेंस, 800 mm ऊंची सीट्स और 1,370 mm का के व्हीलबेस मिलता है. इस बाइक की टॉप स्पीड 114 किमी/घंटा है. इसमें 41mm का टेलिस्कोपिक सस्पेंशन और 102 mm का रियर सस्पेंशन मिलता है।हंटर में क्लासिक की तरह टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स और ट्विन रियर शॉकर देखने को मिल जाता है. इस बीच बेस मॉडल के ब्रेकिंग सेटअप में सिंगल-चैनल ABS के साथ फ्रंट में एक डिस्क और पीछे एक ड्रम ब्रेक है. दूसरी ओर मेट्रो रेंज में आगे और पीछे दोनों सिरों पर डिस्क ब्रेक और एक ड्यूल चैनल ABS मिलता है. बेस मॉडल में हलोजन यूनिट और प्रीमियम वर्जन में एलईडी टेललाइट यूनिट दी गई है.

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

इन रंगों में है उपलब्ध

हंटर 350, बाजार में रिबेल ब्लू, रिबेल रेड, रिबेल ब्लैक, डैपर ऐश, डैपर व्हाइट और डैपर ग्रे कलर ऑप्शंस में मौजूद है. फीचर्स के तौर पर इसमें एक छोटे ट्रिपर नेविगेशन पॉड के साथ एक गोलाकार इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मिलता है. डिजाइन की बात करें तो इसमें ओवल शेप्ड टर्न इंडिकेटर्स के साथ राउंड हैलोजन टेल लैंप और ब्लैक एलॉय व्हील राउंड हेडलैंप, स्प्लिट ग्रैब रेल्स देखने को मिलते हैं. फ्यूल टैंक के दोनों ओर ‘रॉयल’ और ‘एनफील्ड’ की ब्रांडिंग दी गई है. यह बाइक ट्विन डाउनट्यूब फ्रेम पर बनी है।

Royal Enfield Hunter 350 price

Royal Enfield Hunter 350 Retro वेरिएंट की कीमत 1,49,900 रुपये, Royal Enfield Hunter 350 Metro वेरिएंट की कीमत 1,66,901 रुपये, Royal Enfield Hunter 350 Metro Rebel वेरिएंट की कीमत 1,71,900 रुपये है, ये सभी एक्स शोरूम प्राइस हैं।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57