
महाराष्ट्र : ठाणे के एक इलाके में लगी आग से पांच वाहन जलकर खाक
ठाणे, महाराष्ट्र के ठाणे शहर के एक इलाके में सोमवार तड़के भीषण आग लगने से पांच वाहन जलकर खाक हो गए। नगर निकाय के अधिकारियों ने यह जानकारी दी।.
ठाणे नगर निगम के क्षेत्रीय आपदा प्रबंधन प्रकोष्ठ (आरडीएमसी) के प्रमुख अविनाश सावंत ने बताया कि वर्तक नगर इलाके में तड़के करीब चार बजे लगी आग में कोई हताहत नहीं हुआ है।.












