Advertisement

भाजपा पार्षद के पति पर जानलेवा हमला, केस दर्ज

रायगढ़। आपराधिक गतिविधि में संलिप्त लोग बेख़ौफ़ होकर मारपीट, पथराव घटना को अंजाम दे रहे है। इसी बीच सरकारी राशन दुकान के चावल घोटाले की बात को लेकर उपजे विवाद में दुकानदार के भाई ने शहर के वार्ड नंबर 48 के पार्षद पति पर रविवार देर शाम कातिलाना हमला करते हुए उसका सिर फोड़ दिया। जख्मी भाजपा नेता को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मारपीट की घटना चक्रधर नगर की है। जानकारी के अनुसार चक्रधर नगर के बोईरदादर स्थित वार्ड 48 की पार्षद सुनीता शुक्ला के पति महेश शुक्ला को रविवार देर शाम तकरीबन 6 से 7 बजे के आसपास खून से लथपथ हालत में जिला चिकित्सालय ले जाया गया। केजुएल्टी में मौजूद डाक्टर ने प्राथमिक परीक्षण में पाया कि किसी ठोस वस्तु के जबर्दस्त प्रहार से महेश का सिर फट गया था।इधर पार्षद प्रतिनिधि पर कातिलाना हमले की खबर फैलते ही हास्पिटल में भीड़ लगने की सूचना पाते ही हरकत में आए चक्रधर नगर थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा, प्रधान आरक्षक लोमस सिंह राजपूत के साथ केजीएच पहुंचे और महेश शुक्ला का बयान लिया। महेश ने थाना प्रभारी को बताया कि मनोज तिवारी शासकीय राशन दुकान चलाता है और वार्डवासियों ने चावल घोटाले का आरोप लगाया है। शिकायत की जांच होने पर दुकानदार दोषी पाया गया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज होना है। ऐसे में रविवार शाम महेश अपने घर के पास खडा था तभी मनोज का भाई विनोद तिवारी वहां गया और चावल घोटाले की बात को लेकर विवाद करते हुए महेश पर हमला कर दिया। चक्रधर नगर पुलिस ने पुत्र सिद्धार्थ की रिपोर्ट पर धारा 294,323,341,506 के तहत अपराध दर्ज कर जांच कर रही है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57