Advertisement

अंबिकापुर : तीसरी लहर से निपटने अस्पताल दोगुना करें अपनी क्षमता-कलेक्टर शासकीय एव निजी अस्पताल संचालकों की बैठक सम्पन्न।

संजय रजक /ब्यूरो चीफ /छत्तीसगढ़/अम्बिकापुर / कलेक्टर संजीव कुमार झा ने कहा है कि कोरोना महामारी की तीसरी लहर की चुनौती से निपटने के लिए सभी अस्पताल वर्तमान में जितने बेड और मानव संसाधन की क्षमता है उसे दोगुना करें ताकि तीसरी लहर में प्रभावित होने वाले बच्चो के ईलाज कर लिए बेड सहित जरूरी संसाधन मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि कोविड ईलाज के लिए इम्पैनल्ड सभी अस्पतालो में कम से कम 30-30 ऑक्सीजन बेड तथा 10-10 आईसीयू बेड बच्चो के लिए आरक्षित होनी चाहिए। कलेक्टर ने यह निर्देश सोमवार को जिला पंचायत सभा कक्ष में आयोजित शासकीय एवं निजी अस्पताल संचालकों की बैठक में दिए।

कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के तीसरी लहर आने से पहले हमारे पास करीब दो माह का समय है। इस दो माह के भीतर अस्पतालों की अपनी क्षमता का विस्तार करना है। इसमें सिविल वर्क से लेकर मानव संसाधन, उपकरण इत्यदि को शामिल करें । उन्होंने कहा कि सभी अस्पताल स्वयं आकलन करें कि उन्हें अपनी क्षमता बढ़ाने के लिए क्या उपाय करना है। मरीजो के बेहतर ईलाज के लिए सुविधाएं बढ़ाये। अब तक के ईलाज में यदि कोई चूक या गलती हुई हो तो उसकी पुनरावृति न हो क्योंकि यह जीवन और मृत्यु का सवाल है। कोविड सबंधित डेस्क हो तथा उसे स्ट्रीमलाईंन कर बेसिक प्रोटोकाल विकसित करें। अस्पतालो के लिए जरूरी उपकरण तथा अन्य सामग्रियों की स्टॉक अभी से रख लें ताकि जरूरत के समय कमी न हो।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj
WhatsApp Image 2026-09-30 at 04.12.35 (2)

मेडिकल कॉलेज अस्पताल में स्थापित होगा एक और ऑक्सीजन प्लांट- कलेक्टर ने कहा कि कोरोना के तीसरे लहर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल में ऑक्सीजन की पर्याप्त आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए एक और प्लांट लगाए जाएंगे। उन्होंने मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड वार्ड में बच्चो के लिए ऑक्सीजन बेड तथा आइसीयू बेड बढ़ाने के भी निर्देश दिए। इसके साथ ही उन्हने सभी निजी अस्पतालों को भी ओक्सिजन प्लांट लगाने या एलएमओ टैंकर की व्यवस्था करने कहा। गंगापुर स्थित मेडिकल कॉलेज अस्पताल के एकेडमिक ब्लॉक में कोविड मरीजो के लिए करीब 400 अतिरिक्त बेड का इंतजाम करने जरूरी कदम उठाने के भी निर्देश दिए।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57