छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता हेतु राज्य दल के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता 14 से 16 सितम्बर तक

सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता हेतु राज्य दल के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता 14 से 16 सितम्बर तक

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने सभी विभाग प्रमुखों को प्रतियोगिता के लिए जारी किया पत्र

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

रायपुर,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा प्रदेश के सभी शासकीय विभागों के विभागाध्यक्षों एवं विभाग प्रमुखों को पत्र जारी कर शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों को खेल प्रतियोगिता में शामिल होने को कहा गया है। ऑल इंडिया सिविल सर्विसेज राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिता 2020-21 के लिए शासकीय अधिकारियों-कर्मचारियों में से खिलाड़ियों का चयन कर राज्य स्तरीय दल का गठन किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड नईदिल्ली द्वारा इस संबंध में राज्य शासन को पत्र प्रेषित की गई है। अखिल भारतीय सिविल सर्विसेस खेल प्रतियोगिता 2020-21 हेतु राज्य दल के गठन के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन 14 से 16 सितम्बर तक रायपुर के विभिन्न स्थानों पर किया जाएगा।
गौरतलब है कि शासकीय अधिकारी-कर्मचारियों के लिए सिविल सेवा खेल प्रतियोगिता का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। केन्द्रीय सिविल सेवा बोर्ड के द्वारा तिथि, नेशनल प्रतियोगिता की मेजबानी आदि का भी निर्णय लिया जाता है। इसी आधार पर राज्यों की टीमों को भेजने के लिए खिलाड़ियों के चयन ट्रायल का आयोजन किया जाता है।
खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा जारी पत्र के अनुसार राष्ट्रीय सिविल सर्विसेज खेल के लिए 14 सितम्बर को पुलिस ग्राउण्ड रायपुर में वॉलीबॉल के लिए चयन प्रतियोगिता होगा। इसी प्रकार 14 सितम्बर को ही कोटा स्टेडियम रायपुर में कबड्डी के लिए चयन प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। बैंडमिंटन के लिए सप्रे स्कूल रायपुर में 14 और 15 सितम्बर को चयन प्रतियोगिता रखी गई है। 15 एवं 16 सितम्बर को अंतर्राष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम रायपुर में हॉकी के लिए चयन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। टेबल टेनिस के लिए 15 सितम्बर को सप्रे स्कूल और लॉन टेनिस हेतु 16 सितम्बर को यूनियन क्लब रायपुर में चयन प्रतियोगित आयोजित की जाएगी। यह सभी प्रतियोगिताएं सुबह नौ बजे से प्रारंभ होगी।
पत्र में कहा गया है कि चयन प्रतियोगिता में भाग लेने वाले अधिकारी-कर्मचारी को शासन के नियम के अनुसार शासकीय कार्य पर मानते हुए विशेष अवकाश स्वीकृति का प्रावधान है। इस अवधि में यात्रा-दैनिक भत्ता, संबंधित अधिकारी-कर्मचारी के कार्यालय से देय होगा। ऐसे शिक्षक एलबी, जिनका संविलियन शिक्षा विभाग में किया गया है, वे भी इस चयन प्रतियोगिता में हिस्सा ले सकेंगे। रक्षा सेवकों, अर्धसैनिक संगठनों, पुलिस, स्वायत निकाय, उपक्रमों, सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक कर्मचारी, आकस्मिक-दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पात्र नहीं होंगे। चयन प्रतियोगिता में हिस्सा लेने वाले अधिकारी, कर्मचारियों को कार्यालय का अनापत्ति एवं पहचान प्रमाण अनिवार्य रूप से साथ लाना होगा।
पत्र में कहा गया है कि सभी प्रतिभागियों एवं सहयोगियों को कोविड-19 निगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के साथ उपस्थित होना अनिवार्य है। साथ ही केन्द्रीय सिविल सेवा सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा बोर्ड के निर्देर्शों का पालन करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए खेल एवं युवा कल्याण कार्यालय के नोडल अधिकारी श्री ए.एक्का के मोबाइल नंबर 94252-52876 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

Haresh pradhan

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!