
ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राज्य
योगी आदित्यनाथ ने सिख संत गुरु तेग बहादुर, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी
योगी आदित्यनाथ ने सिख संत गुरु तेग बहादुर, समाज सुधारक ज्योतिबा फुले को श्रद्धांजलि दी
लखनऊ/ उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को सिख संत गुरु तेगबहादुर के बलिदान दिवस और समाज सुधारक महात्मा ज्योति राव गोविंद राव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी है।.
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को ट्वीट किया, ‘‘महान समाज सुधारक एवं चिंतक, महात्मा ज्योतिराव गोविंदराव फुले की पुण्यतिथि पर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि।’’ उन्होंने लिखा, ‘‘महिलाओं को शिक्षा का अधिकार दिलाने और छुआछूत समेत अनेक कुरीतियों के उन्मूलन में उनके अविस्मरणीय योगदान समाज के लिए सदैव प्रेरणा रहेंगे।’’.








