Advertisement

केरल के मुख्यमंत्री साबित कर रहे कि वह धोती में मोदी हैं, जानें कांग्रेस नेता ने क्यों कही ये बात?

नईदिल्ली : केरल में एशियानेट न्यूज कार्यालय पर हुई पुलिस की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री पी विजयन विपक्ष के निशाने पर आ गए हैं। रविवार को कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पर जमकर तीखा हमला किया। उन्होंने कहा कि केरल के मुख्यमंत्री साबित कर रहे हैं कि वह ‘धोती में मोदी’ हैं। जो मोदी ने बीबीसी के दफ्तर में वही मुख्यमंत्री ने यहां एशियानेट न्यूज के दफ्तर में किया। एशियानेट न्यूज मलयालम के प्रमुख न्यूज चैनलों में से एक है। इसपर विधायक पीवी अनवर की शिकायत के आधार पर रविवार को पुलिस की छापेमारी की गई

कांग्रेस नेता ने औेर क्या कहा?

कांग्रेस नेता वीडी सतीशन ने कहा, ‘केरल के मुख्यमंत्री साबित कर रहे हैं कि वह ‘धोती में मोदी’ हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने बीबीसी कार्यालय में जो किया वही यहां एशियानेट न्यूज कार्यालय में मुख्यमंत्री कर रहे हैं। यह असहिष्णुता का एक स्पष्ट संकेत है। दोनों (सीएम और पीएम) आलोचकों को डराने की कोशिश कर रहे हैं।’

कांग्रेस नेता ने दावा किया कि राज्य सरकार जहां एक ओर मादक पदार्थों के खिलाफ अभियान चला रही है, वहीं दूसरी ओर माकपा नेता नशीले कारोबार में लिप्त हैं और जब इसके खिलाफ मीडिया रिपोर्ट करती है तो सरकार और माकपा को समस्या आ रही है।

उन्होंने वामपंथी सरकार पर हर एक को डराने की कोशिश करने का आरोप लगाया। कहा, केरल पुलिस, जिसने हत्या के मामलों में छापेमारी करने में इतनी उत्सुकता नहीं दिखाई है, वह एक समाचार चैनल के कार्यालय और स्टूडियो पर छापा मार रही है।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

क्या है मामला?
दरअसल, एशियानेट न्यूज चैनल ने 10 नवंबर को ‘नारकोटिक्स इज ए डर्टी बिजनेस’ शीर्षक से एक रिपोर्ट प्रसारित की थी। इसमें कुछ माकपा नेताओं पर भी नशे के बारोबार में शामिल होने का आरोप लगा था। विधायक पीवी अनवर ने इस रिपोर्ट को मनगढंत बताया और डीजीपी को लिखित शिकायत की।

इसके आधार पर पुलिस ने एशियानेट से चार लोगों को आरोपी बनाते हुए केस दर्ज किया। दो दिन पहले एसएफआई के कार्यकर्ता कोच्चि में एशियानेट कार्यालय में घुस गए थे। अपराध शाखा के सहायक आयुक्त वी. सुरेश और सात पुलिसकर्मियों की आज की छापेमारी इन घटनाओं का सिलसिला है। पुलिस ने इस मामले में POCSO और भारतीय दंड संहिता की धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

चैनल का भी आया बयान
एशियानेट न्यूज के कार्यकारी संपादक सिंधु सूर्यकुमार ने रविवार को एक बयान में कहा कि चैनल “बिना किसी डर के स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करेगा” और जांच प्रक्रिया में सहयोग करेगा।’ उन्होंने आगे कहा, ‘ये जांच नशे के कारोबार के खिलाफ शुरू किए गए अभियान के खिलाफ है। जिसने ड्रग माफियाओं को एकजुट कर दिया है।’

सूर्यकुमार ने आगे कहा, ‘ड्रग माफिया के खिलाफ लड़ाई समाज के हित में है। सरकार अपनी शक्तियों का उपयोग कर मीडिया की स्वतंत्रता पर अतिक्रमण कर रही है। एक सत्तारूढ़ विधायक की शिकायत पर कार्रवाई की गति का विशेष रूप से उल्लेख किया जाना है। एशियानेट न्यूज अपना पक्ष स्पष्ट कर रहा है।’ उन्होंने कहा, जांच शुरू करने से पहले दफ्तर में घुसकर गुंडागर्दी करना एक लोकतांत्रिक संस्कृति के लिए उपयुक्त नहीं है। एशियानेट न्यूज बिना किसी डर के स्वतंत्र और निष्पक्ष पत्रकारिता करेगा।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47