Advertisement

सूरजपुर : महिला विकास अधिकारी बोधले के समर्थन में जिला भाजपा महिला मोर्चा ने ज्ञापन सौंपा।

गोपाल सिंह विद्रोही /प्रदेश खबर /प्रमुख छत्तीसगढ़/जिला भाजपा महिला मोर्चा सूरजपुर नें राज्यपाल से महासमुंद में भ्रष्टाचार के खिलाफ अनशन कर रहे जिले के महिला बाल विकास अधिकारी बोदले को सुरक्षा देने की मांग की है। 
मंगलवार को प्रदेश की महिला मोर्चा अध्यक्ष शालिनी राजपूत के निर्देशानुसार जिला भाजपा अध्यक्ष बाबूलाल अग्रवाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा अध्यक्ष लक्ष्मी राजवाड़े सहित सभी महिला मोर्चा के कार्यकर्ताओं नें कलेक्टर को राज्यपाल के नाम इस आशय का ज्ञापन सौंपा, जिस दौरान ज्योति सिंह मीडिया प्रभारी, शांति सिंह, सरोज साहू ,अजय अग्रवाल, खलेश्वर साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित थे
ज्ञापन में महिला मोर्चा ने प्रदेश सरकार पर इस मामले को लीपापोती कर मामला दबाने का आरोप लगाते हुए मामले की न्यायिक जांच कराने की मांग की है।

Festive Hindi Greeting News Banner
WhatsApp Image 2026-10-16 at 21.37.34 (1)
WhatsApp Image 2026-10-18 at 17.22.08
WhatsApp Image 2026-10-16 at 12.30.57