छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़

सड़क चिरचारी उपकेन्द्र में लगा 5 एमव्हीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर, अब लो वोल्टेज की समस्या नहीं होगी

राजनांदगांव  छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड द्वारा मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत राजनांदगांव जिले के गांवों में समुचित वोल्टेज पर निर्बाध व गुणावत्तापूर्ण बिजली आपूर्ति करने के उद्देश्य से विद्यमान उपकेन्द्रों में स्थापित पॉवर ट्रांसफार्मरों की क्षमता वृद्धि का कार्य किया जा रहा है। इसी कड़ी में छुरिया विकासखण्ड के ग्राम सड़क चिरचारी उपकेन्द्र में विद्यमान 3.15 एमव्हीए के पॉवर ट्रांसफार्मर का क्षमता में वृद्धि करते हुए मुख्यमंत्री विद्युत अधोसंरचना विकास योजना के तहत 57 लाख 76 हजार रुपए की लागत से 5 एमव्हीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर स्थापित कर ऊर्जीकृत किया गया। इस प्रकार सड़क चिरचारी उपकेन्द्र की क्षमता 8.15 एमव्हीए से बढ़कर 10 एव्हीए हो गया है।

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

विद्युत कंपनी के उच्चाधिकारियों के विशेष प्रयासों से विद्युत विकास के लिए स्वीकृत इस कार्य से सड़क चिरचारी उपकेन्द्र के परिधि में आने वाले अनेक गांवों के किसानों तथा उपभोक्ताओं को इसका लाभ मिलेगा। डोंगरगढ़ संभाग के कार्यपालन अभियंता नुरेन्दर कुमार साहू ने बताया कि सड़क चिरचारी उपकेन्द्र में स्थापित 5 एमव्हीए का नया पॉवर ट्रांसफार्मर के ऊर्जीकरण से सड़क चिरचारी, फतेहगंज, खोभा, पीटेपानी, बासपहाड़, लभनाढ़ार, चाबुकनाला, पुजारीटोला, नांदगांव पाई, नवाटोला, बागनदी, चारभांटा, तेलिनबांधा, भर्रीटोला (ब.), बजरंगीडीह, आलेण्ड, मोहनपुर, भगवानटोला, बोरतलाब, बागरेकसा, कटेंगाटोला, पेण्ड्रीडीह, आंको, खड़खड़ी, बंजारी, कुबराडीह, रानीतालाब, जुदरूटोला, कोठीटोला, खैरबना, दीवानटोला, टाटेकसा, नवागांव, कारूटोला, कन्हारटोला, मकरनपुर, कनेरी, सीतागोटा, सेलपार, बोदालदण्ड, मांगीखुटा, भालुकोना एवं गोटियाटोला आदि 43 ग्रामों के लगभग 7599 उपभोक्ताओं को उच्चगुणवत्ता की विद्युत सेवा का लाभ मिलेगा।राजनांदगांव क्षेत्र के मुख्य अभियंता टीके मेश्राम एवं अधीक्षण अभियंता एसके शर्मा ने इस कार्य को सफलतापूर्वक किये जाने पर कार्यपालन अभियंता एनके साहू, एसके चन्द्राकर, ए.डी. टण्डन, सहायक अभियंता दिनेश चतुर्वेदी,  प्रशांत पांसे, एके द्विवेद्वी,, कनिष्ठ अभियंता प्रशांत नेताम और उनकी टीम को बधाई दी है।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!