छत्तीसगढ़राज्य

कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

देवमुनी को मिला राशनकार्ड व शानवारिया का स्वीकृत हुआ पेंशन
कलेक्टर ने जनचौपाल में सुनी लोगों की समस्याएं

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

अम्बिकापुर 14 मार्च 2023/ कलेक्टर कुन्दन कुमार ने मंगलवार को कलेक्टोरेट सभाकक्ष में आयोजित जनचौपाल में लोगों की समस्याएं सुनी। जनचौपाल में करीब 122 आवेदन मिले जिसका त्वरित निराकरण के निर्देश सम्बंधित विभाग के अधिकारियों को दिए। इस दौरान लखनपुर विकासखण्ड के ग्राम गोरता निवासी देवमुनी व कांति बाई को राशनकार्ड, अम्बिकापुर जनपद के ग्राम ठाकुरपुर के शानवारिया एवं देवनाथ को वृद्धा पेंशन स्वीकृति आदेश तथा बतौली विकासखण्ड के ग्राम बिलासपुर निवासी नवरंग को जमीन बंटवारा की प्रतिलिपि तत्काल दिया गया। हितग्राहियों ने तत्काल समस्या का समाधान होने पर शासन एवं प्रशासन को धयन्वाद दिए।
कलेक्टर कुन्दन कुमार ने जनचौपाल में आने वाले सभी लोगों की समस्याएं गंभीरतापूर्वक सुनकर गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए। उन्होंने गर्मी के मौसम को देखते हुए जनचौपाल में आने वाले लोगां के लिए पेयजल की व्यवस्था तथा वर्तमान शेड की लंबाई दोनों ओर बढ़ाने के निर्देश दिए ताकि अधिक लोगों को छायादार बैठक व्यवस्था उपलब्ध हो सके। जनचौपाल में अधिकांश आवेदन राजस्व, पंचायत एवं नगर निगम से संबंधित थे।
इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, नगर निगम आयुक्त प्रतिष्ठा ममगई, अपर कलेक्टर एएल ध्रुव सहित एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला अधिकारी उपस्थित थे।

Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!