तमाम बंदिशों एवं बैरिकेडिंग के बावजूद आवास से वंचित हितग्राहियों ने घेरी विधानसभा: अरुण साव…….

तमाम बंदिशों एवं बैरिकेडिंग के बावजूद आवास से वंचित हितग्राहियों ने घेरी विधानसभा: अरुण साव

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

हितग्राहियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज, टियर गैस एवं पानी की बौछारें करवाना कांग्रेस की कायरता:अरुण साव

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

मोर आवास मोर अधिकार अभियान के तहत हुए विधानसभा घेराव में एक लाख की अपेक्षित भीड़ पर प्रतिक्रिया एवं बयान देते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा आज भूपेश सरकार की तमाम बंदिशों के बावजूद आवास से वंचित हितग्राही विधानसभा पहुंच चुके हैं, यह वही विधानसभा है जिसे जनता के लिए मंदिर का दर्जा दिया जाता है लेकिन भूपेश सरकार इसी विधानसभा में बैठकर जनता को शोषित, पीड़ित करने का काम कर रही है इसीलिए आज भूपेश सरकार के खिलाफ पूरे प्रदेश के हितग्राही रायपुर में एकजुट होकर विधानसभा घेरने में सफल रहे।
अरुण साव ने कहा भूपेश सरकार ने जगह जगह पर रास्तों को रोक रखा था बड़ी-बड़ी बेरिकेटिंग लगाई, पानी की बौछारें की, टियर गैस छोड़ा, लाठीचार्ज किया ,लेकिन यह पीड़ित शोषित लोग, सरकार पर भारी पड़े हैं सरकार के विरोध में अपने हक की लड़ाई लड़ने प्रदर्शन कर रहे हितग्राहियों पर अत्याचार करने पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने इसकी कड़ी निंदा एवं भर्त्सना की है एवं इसे भूपेश सरकार की कायरता बताया है।