जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन

जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
बलरामपुर जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत बलरामपुर के ऑडिटोरियम में नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमणी मिंज की मुख्य अतिथि तथा जिला पंचायत की उपाध्यक्ष राधादेवी सिंहदेव की अध्यक्षता में किया गया है। विशिष्ट अतिथि के रूप में जनपद पंचायत बलरामपुर के अध्यक्ष विनय पैकरा, विधायक प्रतिनिधि विनोद तिवारी व सभापती स्वास्थ्य एवं महिला कल्याण समिति जिला पंचायत गीता सोनहा उपस्थित रहेगें।
कार्यक्रम का शुभारंभ किया जायेगा किया जायेगा। कार्यक्रम में जिला कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान द्वारा महिला सशक्तिकरण गतिविधियों पर जानकारी दी जायेगी। इसी प्रकार संरक्षण अधिकारी नवा बिहान सुमित्रा सिंह द्वारा महिला का लैंगिक शोषण एवं घरेलू हिंसा, अधिवक्ता व्यवहार न्यायालय बलरामपुर ईरानी विश्वास द्वारा महिलाओं को प्रदत्त समानता का अधिकार एवं अनैतिक व्यवहार तथा केंद्र प्रशासक सखी वन स्टॉप सेंटर मंजू जायसवाल द्वारा सखी वन स्टॉप सेन्टर में महिलाओं के लिए प्रदत्त सुविधाओं के संबंध में जानकारी दी जायेगी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)