छत्तीसगढ़बलरामपुरराज्य

जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन…….

जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन
सम्मेलन में महिलाओं से संबंधित योजनाओं, सुरक्षा एवं कानून के संबंध में दी गई जानकारी
बलरामपुर – जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन का आयोजन जनपद पंचायत बलरामपुर के ऑडिटोरियम में नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमनी मिंज के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में महिला सशक्तिकरण एवं सुरक्षा विषयों पर महिलाओं के कानूनी अधिकार, महिलाओं से संबंधित योजनाओं जैसे मातृत्व वंदना योजना, नोनी सुरक्षा योजना, आर्थिक सशक्तिकरण, छत्तीसगढ़ महिला कोष सहित अन्य गतिविधियों की जानकारी दी गई। इस दौरान छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत् रोजगारमूलक व्यवसाय हेतु 12 महिला स्व-सहायता समूहों एवं 6 महिलाओं को ऋण के रूप में कुल 10 लाख 60 हजार रूपये का चेक वितरित किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महिला एवं बाल विकास विभाग के कार्यक्रम अधिकारी जे.आर. प्रधान ने कहा कि पुरूषों के साथ महिलाओं को भी समान अधिकार एवं सम्मान मिला है, इसीलिए भारतीय संस्कृति में नारियों का महत्वपूर्ण स्थान रहा है। उन्होंने कहा कि हमें समय के साथ-साथ आगे बढ़ना है और नये-नये तकनीकों के साथ कदम से कदम मिलाकर चलना है। महिलाएं प्राचीन काल से ही काफी उन्नत एवं सुदृढ़ एवं कुशल प्रबंधक रही हैं। प्रधान ने कहा कि राज्य शासन द्वारा महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने हेतु बहुत सारी योजनाओं का संचालन किया जा रहा है, आप उन सभी योजनाओं का लाभ अवश्य उठायें। उन्होंने आगे कहा कि समूह, महिलाओं को सशक्त बनाने का एक अच्छा माध्यम है, समूह के माध्यम से महिलाएं आर्थिक एवं सामाजिक से मजबूत होती हैं तथा उनके व्यवहारिक जीवन में भी बदलाव आता है। उन्होंने छत्तीसगढ़ महिला कोष योजना के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि इस योजना के तहत् शासन द्वारा समूह को ऋण देकर उन्हें सशक्त करने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम में प्रधान ने उपस्थित महिलाओं को महिला सशक्तिकरण की विभिन्न गतिविधियों एवं महिलाओं से संबंधित योजनाओं के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी। इस दौरान संरक्षण अधिकारी नवा बिहार सुमित्रा सिंह द्वारा कार्यस्थल पर महिलाओं को लैंगिक शोषण एवं घरेलू हिंसा एवं अधिवक्ता ईरा विश्वास द्वारा महिलाओं को प्रदत्त समानता का अधिकार एवं अनैतिक व्यवहार के संबंध में विधिक जानकारी प्रदान किया गया।
जिला स्तरीय महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त करने हेतु विभिन्न रोजगारमूलक व्यवसायों के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष के तहत् 12 महिला स्व-सहायता समूह एवं 6 महिलाओं को कुल 10 लाख 60 हजार रूपये का ऋण चेक के माध्यम से प्रदान किया गया।
इस अवसर पर गीता सोनहा, सभापति स्वास्थ्य एवं महिला बाल कल्याण समिति जिला पंचायत बलरामपुर-रामानुजगंज, भानूप्रताप दीक्षित, जनपद उपाध्यक्ष बलरामपुर, नवीन गुप्ता उपाध्यक्ष नगर पालिका बलरामपुर, गणमान्य नागरिक विनोद तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में महिलाएं उपस्थित थी।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
Pradesh Khabar

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!