आबकारी विभाग ने किया 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त………

आबकारी विभाग ने किया 15 लीटर अवैध महुआ शराब जब्त
बलरामपुर-कलेक्टर विजय दयाराम के. के निर्देश पर शराब की अवैध बिक्री पर प्रतिबंध लगाने के लिए जिला आबकारी अधिकारी गजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आबकारी विभाग द्वारा जिले में लगातार छापेमारी की कार्यवाही की जा रही है। इसी कड़ी में सहायक जिला आबकारी अधिकारी एस.के. सूर्यवंशी की टीम ने कार्यवाही करते हुए कुसमी थाना क्षेत्र के अंतर्गत दर्रीपारा निवासी दीपक आत्मज विश्वनाथ के घर से 15 लीटर अवैध हाथ भट्टी महुआ शराब बरामद कर आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धारा 34 (1-क) 34 (2) एवं 59 (क) के तहत् प्रकरण कायम कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0