छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंबेमेतराब्रेकिंग न्यूज़राज्य

फुल ड्रेस रिहर्सल की मुख्य अतिथि सीईओ ने ली परेड की सलामी

फुल ड्रेस रिहर्सल की मुख्य अतिथि सीईओ ने ली परेड की सलामी

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)

गणतंत्र दिवस : आज की गई अंतिम फुलड्रेस रिहर्सल

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

बेमेतरा – गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) समारोह को लेकर आज कलेक्टर रणबीर शर्मा और पुलिस अधीक्षक श्रीमती भावना गुप्ता ने परेड की फूलड्रेस रिहर्सल की। गणतंत्र दिवस पर जिला मुख्यालय पर आयोजित होने वाले मुख्य समारोह में शामिल परेड एवं अन्य कार्यक्रमों की फुल ड्रेस रिहर्सल आज बुधवार 24 जनवरी को जिले के ऐतिहासिक बेसिक स्कूल मैदान मे सुबह 9 बजे आयोजित की गई है | फूलड्रेस रिहर्सल की मुख्य अतिथि मुख्य कार्यपालन अधिकारी ज़िला पंचायत श्रीमती लीना कमलेश मंडावी को पुलिस एवं नगर सैनिक की टुकड़ियों ने परेड की सलामी दी। इस अवसर पर अपर कलेक्टर द्वेय डा. अनिल वाजपेयी, सीएल मार्कण्डेय, संयुक्त कलेक्टर उमाशंकर बंदे, अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सुश्री सुरुचि सिंह, अधिकारी कर्मचारी सहित स्कूली बच्चे उपस्थित थे।
गणतंत्र दिवस (26 जनवरी 2024) समारोह जिला मुख्यालय में पुलिस एवं अर्द्धसैनिक बलों की टुकड़ियों, स्काउट-गाइड, एनसीसी गाइड परेड ने बेसिक स्कूल मैदान में परेड की फ़ुल ड्रेस रिहर्सल की। आज फुल ड्रेस रिहर्सल में 6 स्कूलों द्वारा राष्ट्रीय भावना से ओतप्रोत गीत संगीत पर आधारित सांस्कृतिक प्रस्तुति दिया गया। आज उनकी भी अंतिम रिहर्सल की गई। इस बार गणतंत्र दिवस समारोह में स्कूली बच्चे भी हिस्सा ले रहे हैं और उनके द्वारा परेड और सांस्कृतिक कार्यक्रम किए जायेंगे। पुलिस व सुरक्षाबलों ने अपनी रिहर्सल पूरी की है । इसके अलावा शासकीय विभागों की झांकी निकाली जाएगी।
ज़िला मुख्यालय बेमेतरा के मुख्य समारोह में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री दयाल दास बघेल मुख्य अतिथि होंगे वे ध्वज फैरायेंगे तथा मुख्यमंत्री के संदेश का वाचन करेंगे एवं शहीद के परिजनों क़ो सम्मानित किया जाएगा। तय कार्यक्रम के अनुसार गणतंत्र दिवस को सुबह 8.58 बजे मुख्य अतिथि का आगमन होगा। सुबह 9 बजे वे ध्वजारोहण करेंगे। 9.05 बजे परेड का निरीक्षण,गार्ड ऑफ ऑनर दिया जाएगा। मुख्य अतिथि मंत्री श्री बघेल 9.15 बजे मुख्यमंत्री का जनता के नाम संदेश का वाचन करेंगे। 9.35 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। वही 10.05 बजे से विभागीय चलित झांकी का प्रदर्शन होगा। 10.35 बजे से मंत्री श्री बघेल उत्कृष्ट काम करने वाले अधिकारियों/कर्मचारियों को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मान करेंगे। सुबह 10.45 बजे कार्यक्रम का समापन होगा। सम्पूर्ण समारोह एक घंटे 45 मिनट तक चलेगा।

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!