छत्तीसगढ़ब्रेकिंग न्यूज़राज्यसरगुजा

किसान हित में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राज्य सरकार को तहसीलदार के नाम ज्ञापन दिया

किसान हित में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राज्य सरकार को तहसीलदार के नाम ज्ञापन दिया 

a41ad136-ab8e-4a7d-bf81-1a6289a5f83f
ea5259c3-fb22-4da0-b043-71ce01a6842e
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

ब्यूरो चीफ/सरगुजा// किसानों के हित को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने राज्य सरकार को तहसीलदार के नाम ज्ञापन दिया और किसानों के साथ अनहित को देखते हुए किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष के निर्देशानुसार हर मंडल में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपते हुए और उन्हें अवगत कराते हुए कहा कि हमारी ज्ञापन अनुसुइया राज्यपाल तक अवगत कराएं। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रदेश किसानों के हित में काम करती है भाजपा किसान मोर्चा का उद्देश्य समृद्ध राष्ट्र खुशहाल किसान बनाना हैै, विगत ढाई साल से राज्य सरकार के आक्रमकता के कारण प्रदेश के किसानों को बिजली से लेकर खाद बीज की धान खरीदी समय वरदाना के विकट परिस्थितियों से जूझना पड़ता है भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा 6 मांगों को लेकर दूर करने के लिए राज्यपाल द्वारा  छत्तीसगढ़ सरकार को निर्देशित करने ज्ञापन सौंपा। प्रमुख मांगों में- प्रदेश के अल्प बारिश वाले विकास खंडों को जल्द सूखाग्रस्त घोषित करेंं, कांग्रेस सरकार अपने घोषणापत्र अनुरूप किसानों को उनके 2 साल का बकाया बोनस प्रदान करेंं, अघोषित बिजली कटौती पूर्णता बंद हो और बड़ी हुई बिजली दर कम की जाए, स्थाई पंप कनेक्शन हेतु किसानों को तत्काल अनुमति दें, सोसायटीओं में खाद की आवक बनी रहे कालाबाजारी पर अंकुश लगे, 1 नवंबर से धान खरीदी प्रारंभ करें वारदाना की उचित व्यवस्था खरीदी के पूर्व सुनिश्चित करेंं।

mantr
96f7b88c-5c3d-4301-83e9-aa4e159339e2 (1)
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

किसान मोर्चा के मंडल प्रभारी अजय सिंह,रामप्रवेश राजवाड़े, अनिल जायसवाल,छोटे लाल माथुर और लखनपुर के पूर्व नगर पंचायत के अध्यक्ष राजेश अग्रवाल,सहकारिता प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दिनेश गुप्ता , पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष राजेंद्र जयसवाल , भाजपा मंडल के महामंत्री सत्यनारायण साहू, किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष मोहपाल राजवाड़े, पूर्वी मंडल के अध्यक्ष चंद्रिका यादव , कन्हैया सोनी ,मदन अग्रवाल, देव कुमार राजवाडे दिनेश गुप्ता देव चरण सिंह दिनेश बारी ,अमित गुप्ता, बुध देव राजवाड़े रविंद्र राजवाड़े लक्ष्मण साहू अखिलेश राजवाड़े रामसूरत साहू और किसान मोर्चा भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Pradesh Khabar

8d301e24-97a9-47aa-8f58-7fd7a1dfb1c6 (2)
e0c3a8bf-750d-4709-abcd-75615677327f
WhatsApp Image 2025-08-03 at 9.25.33 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!