
रायपुर : उपराष्ट्रपति श्री वेंकैया नायडु ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दी जन्मदिन की बधाई
उपराष्ट्रपति श्री एम. वेंकैया नायडु ने छत्तीसगढ़ की राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उइके को दूरभाष पर आज उनके जन्मदिन के अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। साथ ही ईश्वर से उनके यशस्वी, सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की कामना की। राज्यपाल सुश्री उइके ने भी उपराष्ट्रपति श्री नायडु को धन्यवाद दिया और उन्हें रामनवमी की शुभकामनाएं दीं।