छत्तीसगढ़ताजा ख़बरेंब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराज्यसरगुजा
Trending

सरगुजा: पिता ने बेटे को पटककर दी दर्दनाक मौत, दरिमा पुलिस ने आरोपी को चंद घंटों में दबोचा

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र में पिता ने गुस्से में अपने ही मासूम बेटे को पटककर हत्या कर दी। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को चंद घंटों में गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

सरगुजा में पिता ने की बेटे की निर्मम हत्या, दरिमा पुलिस ने चंद घंटों में आरोपी को किया गिरफ्तार

WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.27.06 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 8.56.40 PM (1)
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.09.46 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.06.54 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.17.22 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.12.09 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.19.42 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.04.25 PM
WhatsApp Image 2026-01-25 at 9.31.09 PM
WhatsApp-Image-2026-01-04-at-3.52.07-PM-1-207x300 (1)
53037c58-1c56-477e-9d46-e1b17e179e86

दरिमा थाना क्षेत्र के करजी गांव की घटना, आरोपी पिता ने बेटे को पटककर और लात मारकर दी दर्दनाक मौत, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया।

सरगुजा जिले के दरिमा थाना क्षेत्र के ग्राम करजी में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक पिता ने अपने ही मासूम बेटे की निर्मम हत्या कर दी।

प्रार्थी अंकित सिंह (निवासी शिवनंदनपुर, थाना विश्रामपुर, जिला सूरजपुर) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसका संबंधी जुगलाल सिंह ने विवाद के चलते अपने ही बच्चे की जान ले ली।

जुगलाल ने 3 वर्ष पूर्व प्रेम विवाह किया था और उनका एक बच्चा था।

पत्नी विगत 1 वर्ष से मायके में रह रही थी।

16 सितम्बर को प्रार्थी की मौसी ने बच्चे को खिलाने-पिलाने के लिए घर बुलाया।

mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

तभी आरोपी गुस्से में पहुंचा और बच्चे को जबरन ले जाकर दरवाजे पर पटक दिया और लात मार दी।

बच्चा बेहोश हो गया और परिजन उसे जिला अस्पताल अंबिकापुर ले गए, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

पुलिस की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही दरिमा थाना पुलिस सक्रिय हुई।

थाना प्रभारी निरीक्षक भरत लाल साहू और उनकी टीम ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा और पीएम की कार्रवाई की।

गवाहों के बयान दर्ज किए गए और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया।

आरोपी जुगलाल सिंह (पिता रामसुंदर सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी करजी थाना दरिमा) को तलाश कर गिरफ्तार कर लिया गया।

पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में पेश कर दिया।इस कार्रवाई में आरक्षक मनोहर कुमार, तेजराम लकड़ा और गोविन्द टोप्पो भी सक्रिय रहे।

 

Ashish Sinha

e6e82d19-dc48-4c76-bed1-b869be56b2ea (2)
WhatsApp Image 2026-01-04 at 4.02.37 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.36.04 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.39.12 PM
WhatsApp Image 2026-01-04 at 3.44.45 PM (1)

Related Articles

Back to top button
error: Content is protected !!