छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट! दिल्ली में लगा दिग्गजों का जमावड़ा

रायपुर/नई दिल्ली। TRP Breaking : छत्तीसगढ़ में चुनाव से पहले कांग्रेस संगठन में बड़े बदलाव की सुगबुगाहट से प्रदेश की राजनीति में गरमाहट बनी हुई है। नई दिल्ली 24 अकबर रोड केंद्रीय कांग्रेस कार्यालय सूत्रों से जो जानकारी निकल कर बाहर आ रही है उसके अनुसार क्या छत्तीसगढ़ में कांग्रेस संगठन में फेरबदल की चर्चा गर्म है। राजनैतिक विश्लेषक अलग अलग अनुमान लगा रहे हैं।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
file_000000009a407207b6d77d3c5cd41ab0

TRP Breaking : जानकारी के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव 2 अप्रैल को छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रभारी सुश्री शैलजा के साथ नई दिल्ली पहुंच चुके हैं । वहीं गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम आज मंगलवार को नई दिल्ली पहुंचेंगे। मंत्री डॉ. शिव डहरिया भी दिल्ली में हैं।

66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b
hotal trinetra
gaytri hospital
WhatsApp Image 2026-05-10 at 2.46.41 PM (1)

TRP Breaking : सूत्र यह बता रहे हैं एक संवैधानिक पद पर बैठे कांग्रेस के कद्दावर नेता भी दिल्ली जाने वाले हैं। बता दें कि छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 3 अप्रैल को रायपुर से सूरत गुजरात होते हुए नई दिल्ली पहुंच चुके हैं। सूत्र यह बता रहे हैं कि 4 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के इन सभी नेताओं के साथ केंद्रीय नेतृत्व की चर्चा होगी। अब इसके क्या परिणाम सामने आएंगे इस पर सभी की नजर लगी हुई है।