भाजयुमो ने विधायक के सद्बुद्धि के लिए किया हवन साथ ही इलाज के लिए भी जुटाए चंदे…..

भाजयुमो ने विधायक के सद्बुद्धि के लिए किया हवन साथ ही इलाज के लिए भी जुटाए चंदे…..

रामानुजगंज/रिपोर्टर/मनोज यादव भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज द्वारा क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह के सद्बुद्धि के लिए महावीर गंज चौक स्थित शिव मंदिर में हवन पूजन कर उनकी सद्बुद्धि के लिए कामना की गई साथ ही उनके दिमाग के बेहतर इलाज के लिए चंदा भी एकत्रित किया गया।

file_000000000ae07206b6dd6cb6073112cd
WhatsApp Image 2026-03-12 at 6.47.26 PM (1)
c3bafc7d-8a11-4a77-be3b-4c82fa127c77 (1)
mantr
66071dc5-2d9e-4236-bea3-b3073018714b

गौरतलब है कि क्षेत्रीय विधायक बृहस्पति सिंह के द्वारा हाल ही में जिला सहकारी बैंक के कर्मचारियों को थप्पड़ से मारने का मामला और गर्म होता जा रहा है एक तरफ जहां पूरे सरगुजा संभाग भर के जिला सहकारी बैंक के कर्मचारी विधायक के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध करने तथा अपनी सुरक्षा की गारंटी की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। इस मामले को लेकर राजनीतिक पार्टियों में आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है एक तरफ जहां कांग्रेस पार्टी किसान हितैषी होने का दावा करते हुए धरने पर बैठे हुए हैं वहीं दूसरी तरफ भाजपा विधायक की मानसिक स्थिति ठीक ना होने का आरोप लगाते हुए उनके ऊपर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल रामानुजगंज के कार्यकर्ताओं ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष अशर्फी यादव के नेतृत्व में महावीर गंज चौक स्थित शिव मंदिर में विधायक बृहस्पति सिंह के सद्बुद्धि के लिए हवन-पूजन का कार्यक्रम किया साथ ही उन्होंने विधायक के बेहतर इलाज के लिए महावीर गंज चौक में स्थित दुकानों में जाकर चन्दा भी एकत्रित किया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल उपाध्यक्ष राजकुमार यादव, जिला उपाध्यक्ष अनोज यादव, नरेश यादव देवनारायण सिंह राहुल जायसवाल जयराम सिंह महामंत्री विक्रम गुप्ता , कृपा शंकर गुप्ता,नंदकिशोर गुप्ता ,दीपक यादव, परमानद ठाकुर,जगदीश यादव, कर्तव्य यादव, पचन सिंह कृष्णदेव पांडेय,आकाश गोलदार,विशाल मिस्त्री,विकास यादव,रिशु कश्यप सतेंद्र प्रजापति रमेश सिंह विनोद सिंह अमरदेव सिंह सुदामा सिंह उमेश गुप्ता एवं समस्त युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।