Advertisement

केंद्रीय मंत्रिपरिषद में शीघ्र ही विस्तार एवं फेरबदल की सम्भावनायें

नई दिल्ली  संसद के बजट सत्र के समाप्त होने के साथ ही केंद्र में एनडीए की नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार के मंत्रिपरिषद में शीघ्र ही बड़े बदलाव होने के संकेत मिल रहें हैं । माना जा रहा है यह विस्तार कर्नाटका चुनाव से पहलें भी हो सकता है अन्यथा चुनाव बाद तो इसे टाला नही जा सकता। मोदी मंत्रिपरिषद का पिछला एक मात्र विस्तार जुलाई 2021 में हुआ था।

राजनीतिक विश्लेषण में जुटे लोगों का मानना है कि पीएम मोदी इस बार भी पिछलीं बार की तरह अपने मंत्री परिषद में बड़े पैमाने पर फेरबदल कर सकते है। बताया जा रहा है कि अगले वर्ष होने वाले लोकसभा चुनाव को देखते हुए वे कांग्रेस शासित प्रदेशों और दक्षिणी राज्यों के सांसदों को अधिक प्रतिनिधित्व देंगे। लोकसभा आम चुनाव से पहलें मोदी मंत्रिपरिषद के संभवत आख़िरी विस्तार और फेरबदल की सुगबुगाहट शुरू होने के साथ कई सांसदों ने अपने स्तर पर मंत्री पद हासिल करने के प्रयास आरम्भ कर दिए हैं।साथ ही आगामी लोकसभा में भी अपनी टिकट पक्की करने की क़वायद भी शुरू कर दी हैं।

Gemini_Generated_Image_fohysbfohysbfohy
WhatsApp-Image-2026-03-12-at-6.48.17-PM-1-298x300 (1)
sjjj

बताया जा रहा है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी कुछ वर्तमान मन्त्रियों को उनके प्रदर्शन के आधार पर मंत्रिपरिषद से छुट्टी कर सकते हैं। पिछले विस्तार में उन्होंने इसी तर्ज पर 12 मंत्रियों की छुट्टी की थी। तब एक दर्जन मंत्रियों को मंत्रिमंडल से हटा दिया गया था। आगामी लोकसभा चुनाव में अब एक वर्ष से कुछ अधिक का समय ही शेष हैं, लेकिन भाजपा संगठन और केन्द्र सरकार के सरग़ना अभी से चुनावी रणनीति बनाने और उसकी सटीक क्रियान्वित में जुट गए है।

file_0000000093d882119d122d54d9d757b5
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.12.06
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.38
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.39 (1)
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40
WhatsApp Image 2026-08-14 at 23.50.40 (1)
WhatsApp-Image-2026-08-15-at-00.21.47